144Hz डिस्प्ले के साथ 1 जनवरी को लॉन्च होगा Lenovo Legion Y90 गेमिंग स्मार्टफोन!

Lenovo Y90 गेमिंग स्मार्टफोन में 6.92 इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 720 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा। साथ ही इस डिस्प्ले में HDR सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Y90 कंपनी का आगामी गेमिंग स्मार्टफोन होगा
  • फोन में 6.92 इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • फोन में डुअल-इंजन एयर-कूल्ड सिस्टम दिया जा सकता है
Lenovo कंपनी नए साल के मौके पर ग्राहकों को नए गेमिंग स्मार्टफोन का तोहफा देने की तैयारी में है। जी हां, कंपनी ने ऐलान किया है कि Lenovo Legion Y90 गेमिंग स्मार्टफोन साल 2022 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 720 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट से लैस होगा। डिस्प्ले के अलावा, फिलहाल इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हो सकता है कि कंपनी लॉन्च से पहले फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी से भी पर्दा उठा दे।

Lenovo कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर आधिकारिक टीज़र पोस्टर शेयर किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि Lenovo का नया गेमिंग स्मार्टफोन का नाम Legion Y90 होगा। इस स्मार्टफोन को साल 2022 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फोन के डिस्प्ले संबंधी जानकारी टीज़र पोस्टर के जरिए सार्वजनिक कर दी गई है। फोन लॉन्चिंग की जानकारी सबसे पहले GSMArena द्वारा दी गई है।

पोस्टर के अनुसार, फोन में 6.92 इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 720 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा। साथ ही इस डिस्प्ले में HDR सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फोन में डुअल-इंजन एयर-कूल्ड सिस्टम दिया जाएगा जो कि गेमिंग के दौरान फोन की परफोर्मेंस को बरकरार रखेगा।

जैसे कि हमने बताया फिलहाल कंपनी ने फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि लॉन्च से पहले कंपनी फोन की अन्य खूबियों से पर्दा उठा दे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.