• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2 साल तक की वॉरंटी के साथ आया 44MP पॉप अप सेल्फी कैमरे वाला ये Lenovo Legion Phone 2 Pro फोन

2 साल तक की वॉरंटी के साथ आया 44MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला ये Lenovo Legion Phone 2 Pro फोन

Lenovo Legion Phone Duel 2 स्मार्टफोन को चीन में Lenovo Legion Phone 2 Pro के नाम से लॉन्च किया गया है। वहीं, अब इस फोन पर चीन में दो साल तक की वॉरंटी मिलने वाली है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने सार्वजनिक की है।

2 साल तक की वॉरंटी के साथ आया 44MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला ये Lenovo Legion Phone 2 Pro फोन

फोन में दो कलर ऑप्शन और मल्टीपल स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Phone 2 Pro को चीन में मिलेगी दो साल की वॉरंटी
  • लेनोवो लीजन फोन 2 प्रो की चीन में शुरुआत कीमत कीमत CNY 3,699 है
  • फोन में पॉप-अप सेल्फी शूटर शामिल किया गया
विज्ञापन
Lenovo Legion Phone Duel 2 स्मार्टफोन को चीन में Lenovo Legion Phone 2 Pro के नाम से लॉन्च किया गया है। वहीं, अब इस फोन पर चीन में दो साल तक की वॉरंटी मिलने वाली है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने सार्वजनिक की है। बता दें, यह फोन इस महीने की शुरुआत में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। लेनोवो लीजन फोन 2 प्रो एक गेमिंग फोन है, जिसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो कि फोन में गेमिंग अनुभव को और भी शानदार बना देते हैं, जैसे कि डुअल कूलिंग फैन्स, अल्ट्रासॉनिंक शोल्डर ट्रिगर्स, साइड माउंटेड चार्जिंग पोर्ट आदि। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी शूटर शामिल किया गया है। फोन में दो कलर ऑप्शन और मल्टीपल स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिए गए हैं।

Lenovo ने ऐलान किया है कि कंपनी Lenovo Legion Phone 2 Pro स्मार्टफोन पर चीन में दो साल तक की वॉरंटी देगी। यह वॉरंटी स्मार्टफोन खरीद तारीख से लागू हो जाएगी, जो कि दो साल तक ज़ारी रहेगी। उदाहरण के तौर पर स्मार्टफोन बिल जिस तारीख को जनरेट किया गया है, उस तारीख से लेकर दो साल तक डिवाइस पर कंपनी वॉरंटी देगी। इसके अलावा, कंपनी ने प्रोडक्ट पेज भी साझा किया है, जहां यूज़र्स वॉरंटी संबंधित टर्म्स एंड कंडिशन्स को विस्तार से पढ़ सकते हैं।
 

Lenovo Legion Phone Duel 2 price

चीन में Lenovo Legion Phone 2 Pro नामक फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 42,200 रुपये) है। वहीं, 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 (लगभग 46,700 रुपये) है। फोन का 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 (लगभग 50,100 रुपये), 16 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 (लगभग 60,400 रुपये) और 18 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,400 रुपये) है। इन फोन में भी वही दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए चीन में उपलब्ध हैं। फोन की सेल इस महीने में ही शुरू की जाएगी।
 

Lenovo Legion Phone Duel 2 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) लेनोवो लीजन फोन डुएल 2 फोन Android 11 आधारित ZUI 12.5 पर काम करता है। फोन में आपको 6.95 इंच फुल-एचडी+ (2,460x1,080 पिक्सल) 8 बिट एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़, 20:5:9 आस्पेक्ट रेशिया, 720 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन को HDR10+ सर्टिफिकेशन प्राप्त है। यही नहीं डिस्प्ले में 111.1 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गामुट कवरेज, टीयूवी लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन शामिल है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Adreno 660 जीपीयू और 18 जीबी LPDDR5 रैम दिया गया है। वहीं, फोन में 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए लीजन फोन डुएल 2 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.9 लेंस व OmniVision OV64A इमेज सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और f/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 लेंस के 44 मेगापिक्सल का Samsung GH1+ कैमरा दिया गया है, जो साइड पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इस पोजीशनिंग को देने के पीछे का आइडिया गेमर्स को उनके लेनोवो लीजन फोन डुएल 2 पर गेमिंग की इज़ाजत देना है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें आपको इलेक्ट्रिसिटी कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, 3डी मोशन सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो फोन में 5,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 2,750 एमएएच यूनिट्स में विभाजित है। इसमें जब दोनों यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से कनेक्टिड होते हैं, तो  90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, सिंगल पोर्ट पर 65 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है। डायमेंशन की बात करें, तो 176x78.5x9.9mm फोन का भार 259 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.92 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.92 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »