Lenovo Legion 2 Pro फोन के 18GB और 16GB रैम को मिला 256GB स्टोरेज वेरिएंट, जानें कीमत

Lenovo Legion 2 Pro फोन को अब दो नए वेरिएंट प्राप्त हुए हैं। पहला वेरिएंट है 18 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, जिसकी कीमत CNY 4,999 (लगभग 56,684 रुपये) है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 4,499 (लगभग 51,000 रुपये) है।

Lenovo Legion 2 Pro फोन के 18GB और 16GB रैम को मिला 256GB स्टोरेज वेरिएंट, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion 2 Pro में मौजूद है 5,500mAh की बैटरी
  • लेनोवो लीजन 2 प्रो फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है
  • लेनोवो लीजन 2 प्रो पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ था
विज्ञापन
Lenovo Legion 2 Pro गेमिंग स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया जा चुका है। वैसे तो यह फोन पांच कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया था, वहीं अब इस फोन को दो और वेरिएंट प्राप्त हुए हैं। लेनोवो लीजन 2 प्रो गेमिंग फोन है, जिसमें गेमिंग अनुभव को और भी शानदार बनाने के लिए कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं जैसे डुअल कूलिंग फैन्स, अल्ट्रासॉनिंक शोल्डर ट्रिगर्स, साइड माउंटेड चार्जिंग पोर्ट। इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और पॉप-अप सेल्फी शूटर मौजूद है।

Lenovo Legion 2 Pro फोन को अब दो नए वेरिएंट प्राप्त हुए हैं। पहला वेरिएंट है 18 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज, जिसकी कीमत CNY 4,999 (लगभग 56,684 रुपये) है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 4,499 (लगभग 51,000 रुपये) है।

गौरतलब है कि चीन में Lenovo Legion Phone 2 Pro फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 42,200 रुपये) है। वहीं, 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 (लगभग 46,700 रुपये) है। फोन का 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 (लगभग 50,100 रुपये), 16 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 (लगभग 60,400 रुपये) और 18 जीबी + 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 68,400 रुपये) है।
 

Lenovo Legion 2 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) लेनोवो लीजन 2 प्रो फोन Android 11 आधारित ZUI 12.5 पर काम करता है। फोन में आपको 6.92 इंच फुल-एचडी+ (2,460x1,080 पिक्सल) 8 बिट एचडीआर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़, 20:5:9 आस्पेक्ट रेशिया, 720 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन को HDR10+ सर्टिफिकेशन प्राप्त है। यही नहीं डिस्प्ले में 111.1 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गामुट कवरेज, टीयूवी लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन शामिल है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Adreno 660 जीपीयू और 18 जीबी तक LPDDR5 रैम दिया गया है। वहीं, फोन में 512 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए लेनोवो लीजन 2 प्रो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.9 लेंस व OmniVision OV64A इमेज सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और f/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.0 लेंस के 44 मेगापिक्सल का Samsung GH1+ कैमरा दिया गया है, जो साइड पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में स्थित है। इस पोजीशनिंग को देने के पीछे का आइडिया गेमर्स को उनके लेनोवो लीजन फोन डुएल 2 पर गेमिंग की इज़ाजत देना है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें आपको इलेक्ट्रिसिटी कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, 3डी मोशन सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो फोन में 5,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 2,750 एमएएच यूनिट्स में विभाजित है। इसमें जब दोनों यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से कनेक्टिड होते हैं, तो  90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, सिंगल पोर्ट पर 65 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है। डायमेंशन की बात करें, तो 176x78.5x9.9mm फोन का भार 259 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.92 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा44-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »