Lenovo Legion 2 Pro फोन 44 मेगापिक्सल साइड पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ होगा लॉन्च!

Lenovo Legion 2 Pro में 6.92 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ होगा और इसके साथ इसमें 720 टच सैम्पलिंग रेट दिया जाएगा। साथ ही फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2021 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion 2 Pro में मिल सकती है 6.92 इंच की स्क्रीन
  • लेनोवो लीजन 2 प्रो का प्राइमरी कैमरा 64मेगापिक्सल का हो सकता है
  • लेनोवो लीजन फोन डुअल में दिया गया था 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
Lenovo Legion 2 Pro स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह इस हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, कंपनी कथित रूप से Lenovo के इस नेक्सट जनरेशन गेमिंग स्मार्टफोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लेकर आने वाली है, जो कि यकीनन इसके पिछले वर्ज़न की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है। बता दें, Lenovo Legion Phone Duel स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया था। हालांकि, पिछले वर्ज़न की तरह ही इस नए वेरिएंट में भी कंपनी साइड पॉप-अप सेल्फी कैमरा फीचर करने वाली है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Legion Gaming Phone के आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए पोस्ट किया गया है कि Lenovo Legion 2 Pro स्मार्टफोन में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया जाएगा। कंपनी ने कथित रूप से इसके साथ कुछ पोस्टर भी साझा किए हैं, जिसमें साइड पॉप-अप सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है, जो कि कंपनी ने अपने पिछले साल के वेरिएंट में दिया था। बता दें, Lenovo Legion Phone Duel स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

इन सब के अलावा, रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी गई है कि लेनोवो लीजन 2 प्रो फोन में 6.92 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ होगा और इसके साथ इसमें 720 टच सैम्पलिंग रेट दिया जाएगा। साथ ही फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का कैमरा  दिया जाएगा। वहीं, फोन में 5,500 एमएएच की बैटरी, जिसके साथ 90 वॉट फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

Lenovo Legion Phone Duel specifications

डुअल-सिम (नैनो) लेनोवो लीजन फोन डुअल Android 10 आधारित ZUI 12 (Legion OS) पर काम करता है। इसमें 6.55 इंच फुल-एचडी+ (2,340x1,080 पिक्सल) एमोलेड पैनल मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ और 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट है। वहीं, इसका आस्पेक्ट रेशिया 19.5:9 है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ 16 जीबी LPDDR5 RAM दिया गया है। वहीं, फोन में 256 जीबी और 512 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए लीजन फोन डुएल फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो साइड पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में स्थित है।

बैटरी की बात करें, तो फोन में दो बैटरी दी गई है एक 2,500mAh की है और दूसरी 5,000mAh की। इसमें 90 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो 10 मिनट में फोन को 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है और 30 मिनट में फुल। लेनोवो ने कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, और दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए हैं। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक अल्ट्रासोनिक सेंसर आदि मिलता है। इसके अलावा फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.