BlackBerry KEYone भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

कनाडा की टेक्नोलॉजी कंपनी BlackBerry ने ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के साथ साझेदारी में मंगलवार को भारत में ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन को लॉन्च किया। बता दें कि BlackBerry KEYone कनाडा की इस कंपनी द्वारा डिज़ाइन किया गया आखिरी हैंडसेट है।

BlackBerry KEYone भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी कीवन को भारत में 39,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया
  • स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
विज्ञापन
कनाडा की टेक्नोलॉजी कंपनी BlackBerry ने ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के साथ साझेदारी में मंगलवार को भारत में ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन को लॉन्च किया। बता दें कि BlackBerry KEYone कनाडा की इस कंपनी द्वारा डिज़ाइन किया गया आखिरी हैंडसेट है। दरअसल, मोबाइल बिजनेस में लगातार हो रहे घाटे के बाद कंपनी ने अपना ध्यान सॉफ्टवेयर और डिवाइस मैनेजमेंट पर केंद्रित कर दिया है।

नाम से ही साफ है कि ब्लैकबेरी कीवन लिमिटेड ब्लैक एडिशन की सबसे अहम खासियत क्वर्टी कीबोर्ड है। स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है।  इसमें ब्लैकबेरी के सिक्योरिटी और प्रॉडक्टिविटी सॉफ्टवेयर भी दिए गए हैं। एक और खासियत हार्डवेयर कनविनियंस की है जिसे अलग-अलग शॉर्टकट के लिए कस्टमाइज़ करना संभव है।

BlackBerry KEYone को 8 अगस्त को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने भारत के लिए स्पेसिफिकेशन में कुछ बदलाव भी किए हैं। भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा गया था। इसके अलावा भारतीय मॉडल में दो सिम कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। आपको ब्लैकबेरी का डीटेक और ब्लैकबेरी पासवर्ड कीपर ऐप मिलेगा। वहीं, ब्लैकबेरी हब, ब्लैकबेरी कैलेंडर, ब्लैकबेरी प्रॉडक्टिविटी एज और ब्लैकबेरी वर्कस्पेस जैसे ऐप भी पहले से इंस्टॉल होंगे।
 
blackberry keyone front box gadgets 360

blackberry keyone
 

BlackBerry KEYone की भारत में कीमत

ब्लैकबेरी कीवन को भारत में 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ही बिकेगा। और इसकी बिक्री अमेज़न इंडिया पर होगी।
 

BlackBerry KEYone के स्पेसिफिकेशन

BlackBerry KEYone Limited Black Edition के स्पेसिफिकेशन कीमत को वाजिब नहीं ठहराते। हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन की इसकी सबसे अहम खासियत नहीं हैं। कंपनी मार्केटिंग भी कीबोर्ड और सॉफ्टवेयर को लेकर कर रही है। डुअल सिम BlackBerry KEYone एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच फुल एचडी (1620x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। जिसकी स्क्रीन डेनसिटी 433 पीपीआई है। कंपनी फोन के 'इंपेक्ट-रेसिस्टेंस नेचर' को फोन का अहम स्पेसिफिकेशन बता रही है। यह फोन एल्युमीनियम फ्रेम के साथ टिकाऊ लगता है। नए ब्लैकबेरी कीवन नें 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4 जीबी रैम और एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।
 
blackberry keyone keyboard gadgets 360

ब्लैकबेरी कीवन

कैमरे की बात करें तो, ब्लैकबेरी कीवन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स378 सेंसर के साथ आता है। गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में भी इसी सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जो कि 1.55- माइक्रोन पिक्सल से लैस है। ब्लैकबेरी के नए फोन में फ्लैश और वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ब्लैकबेरी कीवन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। नया कीवन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। फोन में 3505 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके एक पूरे दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए क्विकचार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी है जिससे फोन ''करीब 35 मिनट'' में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

ब्लैकबेरी का कहना है कि कीवन में एक स्मार्ट कीबोर्ड दिया गया है, जिसके स्पेसबार में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके साथ ही पूरे कीबोर्ड पर स्क्रॉल करने के लिए कैपेसिटिव टच बटन दिए गए हैं। ब्लैकबेरी कीवन कीबोर्ड का इस्तेमाल कर आप अनुमानों को सरसरी नज़र से देख सकते हैं। इसके अलावा, बटन को दबाए या देर तक दबाए रखने के लिए बटन को शॉर्टकट (जैसे बी को ब्राउज़र के लिए) के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Physical keyboard with shortcuts
  • Useful BlackBerry apps
  • Good battery life
  • कमियां
  • Expensive
  • Small screen
  • Average performance
  • Landscape usage is awkward
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3505 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन1620x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry, BlackBerry KEYone, BlackBerry KEYone Price, Mobiles
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  3. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  4. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  7. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  8. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  9. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  10. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »