Lenovo K8 Note मिल रहा है सस्ते में, और भी हैं ऑफर

लेनोवो ने इसी साल अगस्त में अपना के8 नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब लेनोवो के8 नोट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है। अमेज़न इंडिया पर स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहा है। Lenovo K8 Note की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 नवंबर 2017 16:50 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 नोट अमेज़न पर 1,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है
  • इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं
  • फोन स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है
लेनोवो ने इसी साल अगस्त में अपना के8 नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब लेनोवो के8 नोट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छा मौका है। अमेज़न इंडिया पर स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहा है।  Lenovo K8 Note की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे। कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन था जो स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है। लेनोवो का यह स्मार्टफोन वेनॉम ब्लैक और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलता है। अमेज़न इंडिया से इन दोनों वेरिएंट को 1,000 रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कई दूसरे ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

लेनोवो के8 नोट के 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। अमेज़न इंडिया पर लेनोवो के8 नोट का 3 जीबी रैम वेरिएंट 11,999 रुपये में जबकि 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट कई बड़े बैंकों के क्रेडिर्ट कार्ड पर नो कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी दे रही है। इसके अलावा आइ़डिया, 56 दिनों के लिए 343 रुपये के प्लान में 64 जीबी 4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल दे रही है। वहीं किंडल ईबुक्स पर (300 रुपये तक) पर 80 प्रतिशत छूट भी मिलेगी। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 9,601 रुपये तक की छूट भी मिलेगी।


Lenovo K8 Note के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल सिम लेनोवो के8 नोट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक एमटी6797 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर के साथ आपके पास चुनने के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होगा। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेंसर की मदद से बोकेह इफेक्ट आता है। रियर कैमरे के साथ डुअल-एलईडी सीसीटी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। लेनोवो के8 नोट के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

लेनोवो के8 नोट के दोनों वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और  3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा जिसे रियर कैमरे के नीचे जगह मिली है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android Nougat
  • Solid build quality
  • Dedicated slots for SIM and MicroSD cards
  • Customisable Music Key
  • TheaterMax VR support
  • Bad
  • Gets warm quickly
  • Poor low-light camera performance
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो एक्स23

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.