लेनोवो के6 नोट भारत में लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2016 15:57 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के6 नोट की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है
  • ग्राहकों के लिए यह फोन 17 दिसंबर से रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा
  • लेनोवो के6 नोट के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन लॉन्च करने के तुरंत बाद चीनी कंपनी ने अपने नए फोन लेनोवो के6 नोट को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो के6 नोट की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने बताया है कि यह ऑफलाइन स्टोर में मिलने वाला लेनोवो की के -सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा। ग्राहकों के लिए यह फोन 17 दिसंबर से रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

याद रहे कि लेनोवो के6 नोट की पहली झलक हमें सितंबर में आईएफए ट्रेड शो में देखने को मिली थी।

लेनोवो के6 नोट के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। लेनोवो के6 नोट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। ग्राहकों के पास 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का विकल्प भी होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो के इस फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह फुल-मेटल बॉडी डिज़ाइन वाला फोन है। यूज़र फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी के ज़रिए बढ़ा पाएंगे। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलने वाले इस फोन का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design and build quality
  • Decent speakers
  • Ant VR support
  • Vibrant display
  • Bad
  • No reinforced glass
  • Poor bundled headphones
  • Overall performance could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.