Lenovo का दावा, 4G स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की 30 फीसदी हिस्सेदारी

Lenovo का दावा, 4G स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की 30 फीसदी हिस्सेदारी
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी लेनोवो (Lenovo) देश के स्मार्टफोन बाज़ार में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं हॉन्गकॉन्ग की काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने लेनेवो को दूसरा सबसे बड़ा LTE स्मार्टफोन वेंडर बताया है। कंपनी ने बताया कि A6000, A6000 प्लस, A7000 और K3 नोट स्मार्टफोन की बदौलत देश के 4G स्मार्टफोन बाज़ार में 30 फीसदी हिस्से पर Lenovo का ही कब्ज़ा है।

NDTV Gadgets से बातचीत करते हुए Lenovo के वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ अमर बाबू ने बताया कि कंपनी 4G टेक्नोलॉजी पर पूरा दांव लगाने वाली है ताकि इस साल के अंत तक मार्केट शेयर बढ़ाया जा सके। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि फिलहाल बाज़ार में Lenovo की 30 फिसदी की हिस्सेदारी में मोटोरोला (Motorola) स्मार्टफोन की बिक्री भी शामिल है। आपको बता दें कि Lenovo ने पिछले साल ही Motorola का अधिग्रहण किया था।

मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कंपनी ने अपने 'मेक इन इंडिया' प्लान के बारे में भी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि श्रीपेरमबदूर स्थित प्लांट में मोटोरोला और लेनेवो के फोन को तैयार किया जाएगा।

अमर बाबू ने 4G फोन के महत्व पर ज़ोर दिया और कहा कि 4G फोन की बढ़ती मांग की वजह से ही कंपनी अपने मोटोरोला मोटो ई जेन 2 और लेनेवो K3 नोट को भारत में ही तैयार करेगी। अमर बाबू ने ये भी साफ किया कि कंपनी के श्रीपेरमबदूर प्लांट में इन दो फोन के अलावा कुछ और हैंडसेटभी तैयार किए जाएंगे। हालांकि वो हैंडसेट कौन से होंगे ये बात अभी तक तय नहीं हो पाई है।

लेनेवो के पास 10 हज़ार रुपये तक के कई हैंडसेट उपलब्ध हैं जिनमें Lenovo A6000 (6,999 रुपये), Lenovo A6000 Plus (7,499 रुपये), Lenovo A7000 (8,999 रुपये), Lenovo K3 Note (9,999 रुपये), मोटोरोला का Moto E Gen 2 (5,999 रुपये), Moto E Gen 2 4G (6,999 रुपये) शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  2. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  3. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  4. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  5. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  7. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  10. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »