Lenovo A7 से उठा पर्दा, दो रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी होगी इसमें

Lenovo A7 में 6.09 इंच का डिस्प्ले होगा। यह वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा और इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2020 16:28 IST
ख़ास बातें
  • 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है लेनोवो ए7 में
  • लेनोवो ए7 के लॉन्च की तारीख के बारे में जानकारी नहीं
  • Lenovo A7 की कीमत पर भी अभी कंपनी की चुप्पी
Lenovo A7 हैंडसेट लेनोवो की ए-सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन होगा। इसके बारे में जानकारी ट्विटर पर दी गई। यहां बताया गया है कि लेनोवो ए7 में 6.09 इंच का वाटरड्रॉप डिस्प्ले और दो रियर कैमरे दिए जाएंगे। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया जाएगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो बैटरी और डिज़ाइन का भी खुलासा कर दिया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख और कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
 

Lenovo A7 specifications

Unisoc के ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, लेनोवो ए7 में 6.09 इंच का डिस्प्ले होगा। यह वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा और इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। बीते साल लॉन्च किए गए Lenovo A6 Note में भी यही फीचर दिया गया था। नए Lenovo स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की दी जाएगी।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे शामिल हैं। ये एआई फीचर्स से लैस होंगे। पोस्टर से साफ है कि स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू रंग में आएगा। प्रतीत होता है कि हैंडसेट पॉलीकार्बोनेट बॉडी वाला है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

Lenovo A7 स्मार्टफोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। रैम और स्टोरेज क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है। बीते महीने सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए लेनोवो ए7 में 2 जीबी रैम और एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन होगा।

लेनोवो ए7 के लॉन्च की तारीख और कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.09 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo A7, Lenovo A7 specifications, Lenovo A7 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  4. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  5. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  6. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  8. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  9. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  10. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.