Lenovo A5 और K5 Note (2018) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनकी सारी खासियतें

अहम खासियतों की बात करें तो Lenovo A5 और K5 Note (2018) फुलस्क्रीन डिज़ाइन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं। लेकिन इनमें कोई नॉच नहीं है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 5 जून 2018 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo K5 Note (2018) की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) में शुरू
  • Lenovo A5 की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,300 रुपये) रखी गई है
  • दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे

Lenovo K5 Note (2018) है दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

चीनी कंपनी लेनोवो ने मंगलवार को अपने दो बजट स्मार्टफोन लेनोवो ए5 और लेनोवो के5 नोट (2018) से भी पर्दा उठाया। चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में कंपनी ने अपने प्रीमियम Lenovo Z5 स्मार्टफोन के साथ इन बजट फोन को लॉन्च किया। अहम खासियतों की बात करें तो Lenovo A5 और K5 Note (2018) फुलस्क्रीन डिज़ाइन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं। लेकिन इनमें कोई नॉच नहीं है। इसके अलावा Lenovo A5 में मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर और Lenovo K5 Note (2018) में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
 

Lenovo K5 Note (2018), Lenovo A5 की कीमत

चीनी मार्केट में Lenovo K5 Note (2018) की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) में शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बेचा जाएगा। वहीं, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) होगी। स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, Lenovo A5 की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,300 रुपये) रखी गई है। इसे ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement
 
 

Lenovo K5 Note (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Lenovo K5 Note (2018) में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 3.9 दिया गया है। स्मार्टफोन 6 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। Lenovo K5 Note (2018) में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। एक 16 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस प्राइमरी सेंसर है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। कैमरा सेटअप मोनोक्रोम फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसमें कई ब्यूटिफिकेशन फीचर भी हैं।
Advertisement

स्टोरेज पर आधारित Lenovo K5 Note (2018) के दो वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ 4.2 शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। इसमें एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3760 एमएएच की बैटरी। लेनोवो के5 नोट (2018) का डाइमेंशन158.3x76.7x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 176 ग्राम।
Advertisement
 

Lenovo A5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम लेनोवो ए5 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 3.9 पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
 

लेनोवो ए5 में पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। कैमरा के साथ एक मोनोक्रोम फ्लैश भी है। वहीं, फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

स्टोरेज पर आधारित Lenovo A5 के दो वेरिएंट हैं- 16 जीबी या 32 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Lenovo A5 की बैटरी 4000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 146.2x70.86x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम एसडीएम450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3760 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.