Lenovo लाने वाली है Legion ब्रांड का गेमिंग फोन

चीनी कंपनी ने लिजियन ब्रांड का एक नया वीबो अकाउंट बनाया है जो गेमिंग फोन के लिए दीवानों के लिए है। यह अकाउंट वैरिफाइड है और इसका अधिकार लेनोवो मोबाइल कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी के पास है।

Lenovo लाने वाली है Legion ब्रांड का गेमिंग फोन
ख़ास बातें
  • लेनोवो का स्नैपड्रैगन 855 प्लस वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने का था वादा
  • लिजियन ब्रांड के पहले गेमिंग फोन के बारे में कुछ नहीं बताया गया है
  • कंपनी असूस के नक्श-ए-कदम पर चलना चाहती है
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि Lenovo मार्केट में अपने Legion ब्रांड के अंतर्गत गेमिंग स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले भी चीनी मार्केट में लेनोवो ब्रांड के गेमिंग फोन लॉन्च कर चुकी है। लेकिन इस बार कंपनी गेमिंग स्मार्टफोन मार्केट को और गंभीरता से लेना चाहती है। इसलिए लिजियन ब्रांड के गेमिंग फोन लाए जाएंगे। कुछ ऐसी ही रणनीति Asus ने अपने Republic of Gamers (ROG) ब्रांड के साथ अपनाई थी। इस गेमिंग ब्रांड के कुछ फोन मार्केट में भी उपलब्ध हैं। लेकिन अभी तक लेनोवो के लिजियन गेमिंग फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

चीनी कंपनी ने लिजियन ब्रांड का एक नया वीबो अकाउंट बनाया है जो गेमिंग फोन के लिए दीवानों के लिए है। यह अकाउंट वैरिफाइड है और इसका अधिकार लेनोवो मोबाइल कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी के पास है। संभव है कि इस अकाउंट के ज़रिए लेनोवो के लिजियन ब्रांड के पहले गेमिंग फोन के बारे में जानकारियां साझा की जाए। लेकिन अब तक इस वीबो अकाउंट से फोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं साझा की गई है।

हालांकि, वीबो द्वारा साझा किए गए वीडियो और अन्य पोस्ट से प्रतीत होता है कि गेमिंग फोन पर काम तो चल रहा है। अभी तक Lenovo ने लिजियन ब्रांड के अंतर्गत गेमिंग फोन लॉन्च करने की योजना पर चुप्पी बनाए रखी है। लेकिन प्रतीत होता है कि कंपनी असूस के नक्श-ए-कदम पर चलना चाहती है, अपनी सहायक कंपनी के अनुभवों को इस्तेमाल कर गेमिंग फोन लाने का।

जुलाई महीने में लेनोवो ने बताया था कि वह स्नैपड्रैगन 855 प्लस से लैस एक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके बाद से ही कंपनी द्वारा गेमिंग फोन लाए जाने के कयास तेज़ हो गए थे। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। इसके बाद कंपनी ने ऐलान किया कि वह स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस एक स्मार्टफोन लाएगी। कंपनी की ओर से हमें कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Legion, Legion gaming phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  4. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  5. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  6. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  7. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  9. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »