लेईको ले मैक्स 3 आज हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2017 11:22 IST
ख़ास बातें
  • इस डिवाइस में मीडियाटेक हीलियो एक्स25 प्रोसेसर हो सकता है
  • टीज़र से फोन में एआई असिस्टेंट होने के संकेत मिलते हैं
  • फोन वाटर-रेसिस्टेंस हो सकता है
चीनी कंपनी लेईको मंगलवार को अपना नया लेईको ले मैक्स 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित असिस्टेंट दिए जाने की उम्मीद है। आने वाले स्मार्टफोन के टीज़र वीडियो से इस स्मार्टफोन के वाटर-रेसिस्टेंंस होने के अलावा एक डुअल कैमरा सेटअप और एआई हेल्पर होने का पता चला है।

जीएसएमअरीना की रिपोर्ट के अनुसार, लेईको ले मैक्स 3 स्मार्टफोन में रियर पर एक मोनोक्रोम लेंस और एक आरजीबी सेंसर दिया जा सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में एक मीडियाटेक हीलियो एक्स27 चिपसेट हो सकता है जो डेका-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। आने वाले डिवाइस के बारे में अभी बहुत कम जानकारी मिली है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा और यह गूगल असिस्टेंट फ़ीचर से लैस होगा या नहीं, यह जानने के लिए हमें लॉन्च तक इंतज़ार करना होगा।

लेईको आने वाले स्मार्टफोन में अपना एआई आधारित असिस्टेंट देगी। और इसी के साथ कंपनी सैमसंग, ऐप्पल और गूगल जैसी कंपनियों की सूची में शामिल हो जाएगी, जिनके पास अपने डिजिटल असिस्टेंट हैं। इस सूची में शामिल होने वाली सैमसंग लेटेस्ट कंपनी है। हाल ही में बिक्सबी लॉन्च कर कंपनी ने इस सूची में जगह बनाई। बिक्सबी के साथ आने वाली फोटो रिकग्निशन टेक्नोलॉजी, यूज़र विदेशी भाषा में लिखे मेन्यू को पढ़ सकते हैं। इसके अलावा कैमरे से ली गई तस्वीरों में कैद चुनिंदा चीजों के लिए जगह भी ढ़ूंढ सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco Le Max 3, LeEco AI Assistant, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.