लेईको ले 1एस ईको की पहली फ्लैश सेल आज

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 जून 2016 18:17 IST
लेईको के ले 1एस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट लेईको ले 1एस ईको की पहली फ्लैश से आज आयोजित की जाएगी। लेईको ले 1एस ईको की पहली फ्लैश सेल गुरुवार को दोपहर 2 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित होगी। हैंडसेट के लिए रजिस्टर करने वाले यूज़र ही फ्लैश सेल में हिस्सा ले पाएंगे।

याद रहे कि हैंडसेट के लॉन्च के दौरान ही बताया गया था कि पहली फ्लैश सेल में 1 लाख स्मार्टफोन ऑफर के तहत 9,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।

लेईको ले 1एस ईको स्मार्टफोन की कीमत 10,899 रुपये है। इसके साथ ग्राहकों को लेईको मैंबरशिप का 1 साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसकी कीमत 4,900 रुपये है। कंपनी ने लॉन्च के दौरान कहा था कि यह 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन होने के साथ 'मेड फॉर इंडिया' भी है। इसमें 10 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है।

हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) इन-सेल आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित लेईको ले 1एस ईको कंपनी के ईयूआई इंटरफेस के साथ आता है। इसमें 1.85 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट मौजूद है और साथ में 3 जीबी का रैम भी। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
Advertisement

लेईको ले 1एस ईको की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। 3000 एमएएच की बैटरी डिवाइस को पावर देने का काम करती है। कंपनी का कहना है कि इसमें सुपरचार्ज़ फ़ीचर है जिसकी बदौलत मात्र 5 मिनट तक चार्ज़ करने पर फोन से 3.5 घंटे तक बातचीत की जा सकती है।
Advertisement

भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के लिए बात करें तो कंपनी ओटीए अपडेट के जरिए 10 भाषाओं के लिए सपोर्ट मुहैया कराएगी। इनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू शामिल हैं।

4जी एलटीई के अलावा लेईको एल 1एस ईको में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इंफ्रारेड कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.