लेईको 29 जून को स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 जून 2016 17:28 IST
चीन की कंपनी लेईको 29 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर से लैस नया स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेईको अपने नए स्मार्टफोन को 29 जून से शंघाई में शुरू होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश करेगी।

कंपनी के आधिकारिक टीज़र में हैंडसेट के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं किया गया है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा। अगर यह दावा सही साबित होता है तो नए चिपसेट से लैस यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। याद रहे कि क्वालकॉम ने सीईएस 2016 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस पहले स्मार्टफोन ले मैक्स प्रो से पर्दा उठाया था। संभव है कि एक बार फिर नए प्रोसेसर के लिए दोनों कंपनियां साथ आएं। इसके लिए 29 जून तक का इंतज़ार करना होगा।

गिज़मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, लेईको के नए स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम के साथ 25 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हैंडसेट की कीमत चीन में 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) होगी।

ज्ञात हो कि चीन की यह कंपनी जल्द ही अमेरिकी मार्केट में भी कदम रखेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि अमेरिका में कमर्चारियों को नौकरी पर रखने का काम चल रहा है।
Advertisement

लेईको ने हाल ही में भारत में अपने ले मैक्स 2 और ले 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ले मैक्स के 2 वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। 4 जीबी रैम /32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 22,999 रुपये और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी  स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपये में पेश किया गया था। ले 2 स्मार्टफोन को 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, LeEco, LeEco Mobiles, Mobiles, Smartphones
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.