Lava Z91 भारत में लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर से है लैस

Lava ने अपनी ज़ेड रेंज का विस्तार करते हुए Z91 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के पास इस रेंज में 4 स्मार्टफोन मौज़ूद थे।

Lava Z91 भारत में लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर से है लैस
ख़ास बातें
  • Lava ने अपनी ज़ेड रेंज का विस्तार करते हुए Z91 लॉन्च किया
  • कंपनी के पास इस रेंज में 4 स्मार्टफोन मौज़ूद थे
  • नए Lava Z91 की कीमत 9,999 रुपये है
विज्ञापन
Lava ने अपनी ज़ेड रेंज का विस्तार करते हुए Z91 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के पास इस रेंज के 4 स्मार्टफोन मौज़ूद थे।  Lava Z60, Lava Z70, Lava Z80 और Lava Z90 के बाद अब Z91. पहले चार स्मार्टफोन कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किए थे। नए Lava Z91 की कीमत 9,999 रुपये है।

डुअल सिम वाला Lava Z91 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित स्टार ओएस 4.2 पर चलता है। हैंडसेट में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। यह फुल व्यू डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा मौज़ूद है। फोन में काम करता है मीडियाटेक एमटीके6739 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 3 जाबी रैम। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। स्टार ओएस के दम पर हैंडसेट वीडियो ब्यूटी फीचर के साथ आया है।

इसके अलावा फोन में 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। Lava Z91 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी यूज़र को मिलेगा। साथ ही फेस रिकग्निशन फीचर से भी फोन लैस है।  फिंगरप्रिंट सेंसर पर यूज़र अपनी कोई भी 5 उंगलियां सेट कर पाएंगे, जिससे वे ऐप शॉर्टकट की सुविधा पा सकते हैं। फोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी।

ध्यान रहे, Lava Z91 के साथ यूज़र को 2 साल की वारंटी मिलेगी। साथ ही 1 बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट का वादा भी। यूज़र को एयरटेल ऑफर के साथ फोन खरीदने पर 2,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटीके6739
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1 Nougat
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »