Lava Z91 का 3 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Lava Z91 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। Lava Z91 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 2,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। अब इसे 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Lava Z91 का 3 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • Lava Z91 में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है
  • 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है लावा ज़ेड91 में
  • इसके अलावा फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है
विज्ञापन
Lava Z91 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी गई है। Lava Z91 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 2,000 रुपये सस्ते में बेचा जाएगा। अब इसे 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। याद रहे कि लावा ब्रांड के इस बजट स्मार्टफोन को इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। Lava Z91 की अहम खासयितों में 18:9 डिस्प्ले पैनल, फेस अनलॉक क्षमता और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
 

Lava Z91 की कीमत और उपलब्धता

Lava Z91 का 3 जीबी रैम वेरिएंट पहले 9,999 रुपये में बेचा जाता था। इसे अब 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसका 2 जीबी रैम मॉडल 7,499 रुपये में उपलब्ध है। इसे सिर्फ ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। Lava Z91 हैंडसेट वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है।
 

Lava Z91 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Lava Z91 हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित स्टार ओएस 4.2 पर चलता है। हैंडसेट में 5.7 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। यह फुल व्यू डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा मौज़ूद है। फोन में काम करता है मीडियाटेक एमटीके6739 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 3 जाबी रैम। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। स्टार ओएस के दम पर हैंडसेट वीडियो ब्यूटी फीचर के साथ आया है।

इसके अलावा फोन में 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। Lava Z91 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी यूज़र को मिलेगा। साथ ही फेस रिकग्निशन फीचर से भी फोन लैस है।  फिंगरप्रिंट सेंसर पर यूज़र अपनी कोई भी 5 उंगलियां सेट कर पाएंगे, जिससे वे ऐप शॉर्टकट की सुविधा पा सकते हैं। फोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी।

ध्यान रहे, Lava Z91 के साथ यूज़र को 2 साल की वारंटी मिलेगी। साथ ही 1 बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट का वादा भी। यूज़र को एयरटेल ऑफर के साथ फोन खरीदने पर 2,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटीके6739
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1 Nougat
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »