Lava Yuva Star 3 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। यह कंपनी का बजट स्मार्टफोन होगा जिसमें कम दाम में कुछ बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। फोन में इस बार नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। खासकर इसके रियर पैनल में आकर्षक कैमरा मॉड्यूल डिजाइन आ सकता है।