Lava Yuva 5G होगा सस्ता 5G फोन! 50MP कैमरा के साथ सामने आया टीजर

फोन आयताकार डिजाइन में नजर आ रहा है। इसमें बॉक्सी बिल्ड टाइप दिख रहा है।

Lava Yuva 5G होगा सस्ता 5G फोन! 50MP कैमरा के साथ सामने आया टीजर

Photo Credit: X/Lava

Lava Yuva 5G का टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है।

ख़ास बातें
  • इसमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरिएंट दिए जा सकते हैं।
  • फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा।
  • कीमत के बारे में अफवाह है कि यह 10 हजार रुपये के लगभग हो सकती है।
विज्ञापन
Lava का अपकमिंग स्मार्टफोन Lava Yuva 5G भारत में लॉन्च के लिए टीज कर दिया गया है। लेटेस्ट टीजर में पूरे डिजाइन से पर्दा कंपनी ने उठा दिया है। टीजर में फोन के लुक का पूरा अंदाजा मिल जाता है। साथ ही इसके कैमरा मॉड्यूल के बारे में भी कुछ जानकारी मिलती है। लावा ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा भी अभी तक नहीं किया है। आइए जानते हैं कैसा होगा ये अपकमिंग 5जी स्मार्टफोन। 

Lava Yuva 5G का टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लावा की ओर से एक टीजर वीडियो जारी किया गया है। यह टीजर 14 सेकेंड का है। जिसमें लिखा है- “#Yuva5G - Coming Soon!” यानी फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने यहां पर किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया। लेकिन वीडियो देखकर कैमरा मॉड्यूल के बारे में जानकारी मिल जाती है। 

फोन आयताकार डिजाइन में नजर आ रहा है। इसमें बॉक्सी बिल्ड टाइप दिख रहा है। रियर में Lava ब्रैंडिंग और साथ में वर्टीकल पोजीशन में ही 5G भी लिखा गया है। फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा जिसमें दो कैमरा नजर आ रहे हैं। कैमरा मॉड्यूल सेंटर में प्लेस किया गया है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होने वाला है। लेकिन सेकेंडरी कैमरा के बारे में यहां हिंट नहीं मिलती है। मॉड्यूल में LED फ्लैश भी देखा जा सकता है। 
 

Lava Yuva 5G specifications (leaked)

Lava Yuva 5G के स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किए हैं। लेकिन कई लिस्टिंग और लीक्स में ये काफी समय से चर्चा में हैं। फोन में Android 14 ओएस बताया गया है। इसमें 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरिएंट दिए जा सकते हैं। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जो कि MediaTek Dimensity 6300 या फिर MediaTek Dimensity 6080 हो सकता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Lava Yuva 5G की कीमत के बारे में अफवाह है कि यह 10 हजार रुपये के लगभग हो सकती है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »