मात्र 8999 रुपये में 50MP कैमरा, 8GB RAM वाला Lava Yuva 3 Pro लॉन्च, जानें सबकुछ

Lava Yuva 3 Pro में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 1600 x 720 पिक्सल, 269 PPI और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Lava Yuva 3 Pro में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Yuva 3 Pro स्मार्टफोन Unisoc T616 प्रोसेसर के साथ आता है।
  • Lava Yuva 3 Pro में ग्लास बैक के साथ फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है।

Lava Yuva 3 Pro में

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Yuva 3 Pro लॉन्च कर दिया है। यह बजट स्मार्टफोन बीते साल लॉन्च हुए Yuva 2 Pro के सक्सेसर के तौर पर आया है। Yuva 3 Pro में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Yuva 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Yuva 3 Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Lava Yuva 3 Pro के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Desert Gold, Forest Viridian और Meadow Purple कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर आज से Lava ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू हो गए हैं।


Lava Yuva 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Lava Yuva 3 Pro में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 1600 x 720 पिक्सल, 269 PPI और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Unisoc T616 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 13 पर काम करता है। कंपनी दो साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है। Lava Yuva 3 Pro में ग्लास बैक के साथ फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है। इस फोन में वर्टिकल ड्यूल कैमरा मिलता है।

कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और सेकेंड्री कैमरा की फिलहाल जानकारी नहीं है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ड्यूल सिम, 4जी, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और GNSS शामिल है। यह स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी616

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.