लावा एक्स46 बजट फोन में है 8 मेागपिक्सल कैमरा, जानें कीमत

लावा एक्स46 बजट फोन में है 8 मेागपिक्सल कैमरा, जानें कीमत
विज्ञापन
लावा ने अपना नया 4जी बजट स्मार्टफोन एक्स46 लॉन्च कर दिया है। लावा एक्स46 की कीमत 7,999 रुपये है और यह गोल्डन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। लावा का यह फोन 12 भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

लावा के इस नए बजट फोन में (720x 1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। लावा एक्स46 में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी डीडीआर3 रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो लावा एक्स46 में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला लावा का यह फोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 143×71.5×8.5 मिलीमीटर है। स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 2जी नेटवर्क पर 16 घंटे 46 मिनट का टॉक टाइम और 3जी पर 11 घंटे 33 मिनट का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, जीपीआरएस/ईडीजीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी  जैसे फीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  2. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  3. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  4. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  5. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  6. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  7. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  9. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  10. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »