लावा ने लॉन्च किए दो नए 4जी स्मार्टफोन, कीमत 6,899 रुपये से शुरू

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 जुलाई 2016 13:44 IST
लावा मोबाइल्स ने अपनी एक्स सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लावा एक्स17 स्मार्टफोन 6,899 रुपये और लावा एक्स50 हैंडसेट 8,699 रुपये में मिलेगा। लावा एक्स17 को शैंपेन गोल्ड और ब्लैक स्टील कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, लावा एक्स50 ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। दोनों ही स्मार्टफोन 4जी को सपोर्ट करते हैं और वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर के साथ आएंगे।
 

लावा एक्स17 एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर पर चलेगा। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एक्स17 हैंडसेट में 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। लावा एक्स17 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे फ्लैश से लैस हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2350 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, 3जी, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं।
Advertisement

अब बात लावा एक्स50 की। लावा एक्स50 एक डुअल सिम हैंडसेट हैं। इसके दोनों सिम स्लॉट 4जी सिम कार्ड को सपोर्ट करेंगे। हालांकि, यूज़र एक वक्त पर एक ही स्लॉट में 4जी नेटवर्क इस्तेमाल कर पाएंगे। लावा एक्स50 में 5.5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है, साथ में 2 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और यह 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट के प्राइमरी कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे के साथ फ्लैश दिए गए हैं। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 2800 एमएएच की बैटरी।

याद रहे कि लावा मोबाइल्स ने हाल ही में एक्स81 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लावा एक्स81 की कीमत 11,499 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lava, Lava X50, Lava X50 Price, Lava X50 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.