फोन में Full-HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
Photo Credit: Lava
Lava Virat Curve 5G अब तक के सबसे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका है। फोन को Flipkart सेल के दौरान बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा है और यह तीन कलर्स में आता है। फोन के अंदर 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है। इसके अलावा भी फोन में कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं Lava Virat Curve 5G पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में विस्तार से।
Lava Virat Curve 5G को Flipkart पर काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है। फोन का एमआरपी यूं तो 29,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इसे 23% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 22,999 रुपये रह जाती है। लेकिन फ्लिपकार्ट ने इसके साथ बैंक ऑफर भी दिया है। फोन को अगर SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 3000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को केवल 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए फ्लिपकार्ट ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Lava Virat Curve 5G में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि फोन का मेन डिस्प्ले है। फोन में Full-HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन के रियर में भी डिस्प्ले दिया गया है। यह एक मिनी डिस्प्ले है, जिसे रियर कैमरा आइलैंड में फिट किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह यूजर को बैटरी स्टेटस, वॉल्यूम लेवल, टाइम, इमोजी, कस्टम टेक्स्ट मैसेज और नोटिफिकेशन आदि दिखाएगा। यानी जरूरी अलर्ट देखने के लिए फोन का मेन डिस्प्ले बार-बार ऑन नहीं करना पड़ेगा।
Lava Virat Curve 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया है। चिप के साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। फोन 6GB वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है।
Lava Virat Curve 5G में रियर में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें Sony IMX752 प्राइमरी सेंसर बताया गया है। यह EIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके सपोर्ट में दूसरा कैमरा भी मौजूद है। फोन 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा दिया गया है।
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए कंपनी ने IP64 रेटिंग भी दी है। इसके साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफाइड भी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी