दो मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट में 2,615 करोड़ रुपये निवेश करेगी Lava

दो मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट में 2,615 करोड़ रुपये निवेश करेगी Lava
विज्ञापन
घरेलू मोबाइल हैंडसेट कंपनी लावा (Lava) सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत अगले सात साल में दो विनिर्माण इकाइयां लगाने में 2,615 करोड़ रुपये निवेश करेगी। परिचालन में आने के बाद इन इकाइयों की कुल क्षमता 1.8 करोड़ हैंडसेट प्रति माह होगी।

लावा इंटरनेशनल के चेयरमैन हरिओम राय ने कहा, ''हमने देश में दो और इकाइयां लगाने के लिए 2,615 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। इनमें से एक कारखाना उत्तर व दूसरा दक्षिण भारत में होगा।'' इसका वित्तपोषण आंतरिक संसाधनों से किया जाएगा। कंपनी इसमें से कुछ धन अनुसंधान व विकास (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) पर भी खर्च करेगी।

लावा इंटरनेशनल के मुख्य विनिर्माण अधिकारी संजीव अग्रवाल ने विस्तार योजनाओं पर कहा, ''इस धन का इस्तेमाल सात साल में किया जाएगा। हम विभिन्न राज्य सरकारों के साथ विचार विमर्श कर रहे हैं। इस बारे में कोई फैसला तीन सप्ताह में कर लेंगे।'' उन्होंने कहा कि कंपनी की दूसरी इकाई 2017 तक परिचालन में आ जाएगी। अग्रवाल ने कहा, ''नोएडा में हमारी एक इकाई पहले ही है। 2017 की शुरुआत तक हमारी दूसरी इकाई भी परिचालन में आ जाएगी।'' इसके साथ ही कंपनी की अपने कमर्चारियों की संख्या को अगले साल मार्च तक दोगुना करने की योजना है जो कि इस समय 7000 है।

गौरतलब है कि कंपनी ने सोमवार को गूगल (Google) के एंड्रॉयड वन (Android One) कार्यक्रम के तहत एक नया हैंडसेट पेश किया जिसकी कीमत 11,350 रुपये है। इस फोन में एंड्रॉयड लॉलीपॉप ओएस, 2GB RAM, 32GB स्टोरेज व 13MP कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  3. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  4. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  7. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  8. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  9. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
  10. Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »