लावा एक्स10 4जी फोन में है 3 जीबी रैम, 11,500 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2015 14:53 IST
लावा एक्स 10 स्मार्टफोन, जिसे पिछले हफ्ते एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। हैंडसेट को आखिरकार कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट की कीमत 11,500 रुपये है और यह ऑफलाइन व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

इस प्राइस रेंज में मिलने वाले लावा एक्स10 की सबसे बड़ी खासियत 3 जीबी का रैम और 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। लावा एक्स10 एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि इसे जल्द ही एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपग्रेड मिलेगा।

इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 293 पीपीआई। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है।

लावा एक्स10 में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

एक्स10 का वज़न 105 ग्राम है और यह 2900 एमएएच की बैटरी से लैस है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 15.3 घंटे तक का टॉक टाइम और 849.2 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देगी। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को होमशॉप 18 की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। स्मार्टफोन आइसी व्हाइट और रॉयल ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

पिछले महीने लावा ने अपने आइरिस एटम 2एक्स स्मार्टफोन को 4,499 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.