लावा आइरिस एक्स10 में है 3 जीबी रैम, 10,990 रुपये में हुआ लिस्ट

लावा आइरिस एक्स10 में है 3 जीबी रैम, 10,990 रुपये में हुआ लिस्ट
विज्ञापन
देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा जल्द ही अपना आइरिस एक्स10 स्मार्टफोन भारत में पेश कर सकती है। फिलहाल, कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस स्मार्टफोन को एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 10,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, यह बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।

ई-कॉमर्स साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, लावा आइरिस एक्स10 एक डुअल-सिम डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 293 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है।

लावा आइरिस एक्स10 में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 4जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

आइरिस एक्स10 का वज़न 105 ग्राम है और यह 2900 एमएएच की बैटरी से लैस है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 15.3 घंटे तक का टॉक टाइम और 849.2 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देगी। यह स्मार्टफोन होमशॉप 18 की वेबसाइट पर व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। एक बात का ध्यान रहे कि यह एक थर्ड-पार्टी लिस्टिंग है। ऐसे में स्पेसिफिकेशन यही हों, ऐसा ज़रूरी नहीं।

गौरतलब है कि लावा ने इस महीने ही अपने आइरिस एटम 2एक्स स्मार्टफोन 4,499 रुपये में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »