• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लावा आइरिस फ्यूल एफ2 ऑनलाइन उपलब्ध, 3000एमएएच की बैटरी के साथ कीमत 4,444 रुपये

लावा आइरिस फ्यूल एफ2 ऑनलाइन उपलब्ध, 3000एमएएच की बैटरी के साथ कीमत 4,444 रुपये

लावा आइरिस फ्यूल एफ2 ऑनलाइन उपलब्ध, 3000एमएएच की बैटरी के साथ कीमत 4,444 रुपये
विज्ञापन
लावा अपने स्मार्टफोन आइरिस फ्यूल एफ1 का नया वेरिेएंट आइरिस फ्यूल एफ2 जल्द लॉन्च कर सकती है। आइरिस फ्यूल एफ2 की कीमत 4,444 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है लेकिन यह एक ऑनलाइन वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।  गौर करने वाली बात है कि लावा आइरिस फ्यूल एफ1 को भारतीय कंपनी लावा ने पिछले साल अक्टूबर में 8,700 रुपये की ऊंची कीमत पर लॉन्च किया था।

यह डुअल सिम लावा स्मार्टफोन एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 196पीपीआई है। 512 एमबी की रैम के साथ यह स्मार्टफोन 1.3 गीगाहर्टज़ पर चलने वाले क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

लावा आइरिस फ्यूल एफ2 में 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही फोन में वीजीए (0.3-मेगापिक्सल) फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
 

कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो फोन में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी2.1, एफएम रेडियो, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी मौजूद है। फोन में 3000 एमएएच की लीथियम-आयन पॉलीमर बैटरी है जो कम कीमत वाले इस फोन को खास बनाती है। बैटरी को लेकर 3जी कनेक्टिविटी पर15.5 घंटे का टॉकटाइम और 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 

आइरिस फ्यूल एफ2 का डाइमेंशन 142.5x72.5x10.5 मिलीमीटर है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट ईबे पर ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

खास बात है कि इससे पहले आए आइरिस फ्यूल एफ 1 में भी आइरिस फ्यूल एफ2 की तरह ही डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन, एंड्रॉयड ओएस वर्जन, प्रोससेर और स्टोरेज फीचर थे। आइरिस फ्यूल एफ1 में 2 जीबी रैम और 4000एमएएच बैटरी दी गई थी। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  3. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  4. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  5. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  6. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  7. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  10. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »