₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव

पिछले कई महीनों से Vivo, Samsung, iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लगातार महंगे होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 नवंबर 2026 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Vivo, Samsung, iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लगातार महंगे हो रहे।
  • पुराने मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ रही हैं।
  • लावा फोन की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

Lava अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है।

Lava स्मार्टफोन्स की कीमत जल्द ही बढ़ने वाली है। कंपनी ने अपने फोन की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने की बात कही है। नवंबर के पहले पखवाड़े के अंत में ये कीमतें बढ़ने जा रही हैं। दुनियाभर में मैमोरी चिप की बढ़ती कीमतें और घटती सप्लाई की वजह से पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन की कीमतें हजारों रुपये तक बढ़ चुकी हैं। नामी ब्रांड्स से लेकर छोटे स्मार्टफोन मेकर भी मोबाइल के प्राइस बढ़ाने पर मजबूर दिख रहे हैं। Lava भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

लावा स्मार्टफोन (Lava Smartphone) के प्राइस 15 नवंबर से बढ़ने जा रहे हैं। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। फोन एरेना की रिपोर्ट के अनुसार, Lava Mobiles की कीमतें 3000 रुपये तक बढ़ने जा रही हैं। कहा गया है कि वर्तमान में जो स्टॉक मौजूद है वो पुराने रेटों पर ही उपलब्ध होगा। कंपनी के फोन की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। नई कीमतें 15 नवंबर, 2026 से लागू होंगी। 

Advertisement

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इंडस्ट्री के मौजूदा हालातों और मैमोरी की लगातार कमी को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में कीमतों के अंदर 3000 रुपये का बदलाव करना अब जरूरी हो गया है। कीमतों में यह बदलाव 15 नवंबर, 2026 से लागू होगा। ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से Vivo, Samsung, iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लगातार महंगे होते जा रहे हैं। नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन तो इनमें हैं ही, साथ ही पुराने मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ रही हैं। 

Lava Aura Curve 5G को कंपनी ने हाल ही में पेश किया था। फोन में 6.67 इंच FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6GB LPDDR5 RAM है और  128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मजबूती के लिए यह Al-Si DT स्टार 2 कवर ग्लास और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी 2 साल तक ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  2. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  3. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  4. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  5. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  7. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  8. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  9. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.