पिछले कई महीनों से Vivo, Samsung, iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लगातार महंगे होते जा रहे हैं।
Lava अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है।
Lava स्मार्टफोन्स की कीमत जल्द ही बढ़ने वाली है। कंपनी ने अपने फोन की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने की बात कही है। नवंबर के पहले पखवाड़े के अंत में ये कीमतें बढ़ने जा रही हैं। दुनियाभर में मैमोरी चिप की बढ़ती कीमतें और घटती सप्लाई की वजह से पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन की कीमतें हजारों रुपये तक बढ़ चुकी हैं। नामी ब्रांड्स से लेकर छोटे स्मार्टफोन मेकर भी मोबाइल के प्राइस बढ़ाने पर मजबूर दिख रहे हैं। Lava भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रही है। आइए जानते हैं विस्तार से।
लावा स्मार्टफोन (Lava Smartphone) के प्राइस 15 नवंबर से बढ़ने जा रहे हैं। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। फोन एरेना की रिपोर्ट के अनुसार, Lava Mobiles की कीमतें 3000 रुपये तक बढ़ने जा रही हैं। कहा गया है कि वर्तमान में जो स्टॉक मौजूद है वो पुराने रेटों पर ही उपलब्ध होगा। कंपनी के फोन की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। नई कीमतें 15 नवंबर, 2026 से लागू होंगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इंडस्ट्री के मौजूदा हालातों और मैमोरी की लगातार कमी को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में कीमतों के अंदर 3000 रुपये का बदलाव करना अब जरूरी हो गया है। कीमतों में यह बदलाव 15 नवंबर, 2026 से लागू होगा। ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से Vivo, Samsung, iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन लगातार महंगे होते जा रहे हैं। नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन तो इनमें हैं ही, साथ ही पुराने मॉडल्स की कीमतें भी बढ़ रही हैं।
Lava Aura Curve 5G को कंपनी ने हाल ही में पेश किया था। फोन में 6.67 इंच FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 6GB LPDDR5 RAM है और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मजबूती के लिए यह Al-Si DT स्टार 2 कवर ग्लास और मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कंपनी 2 साल तक ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999