Lava का Android स्मार्टफोन Flair E1 सिर्फ 2,749 रुपये में

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 21 जुलाई 2015 15:18 IST
Iris X1 Atom S के लॉन्च के तुरंत बाद Lava ने भारत में Flair E1 स्मार्टफोन पेश किया है। 2,749 रुपये का यह हैंडसेट कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है। अभी तक Lava की ओर से इस हैंडसेट की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Lava Flair E1 एक डुअल सिम फोन है, जो Android 4.4.2 KitKat ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट में 3.5 इंच (320x480 pixels) का HVGA TFT डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1GHz single-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 256एमबी का रैम।
Advertisement

हैंडसेट 512एमबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Lava Flair E1 में EDGE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Micro-USB और ब्लूटूथ जैसे फीचर हैं। दुर्भाग्य की बात है कि इस हैंडसेट में 3जी कनेक्टिविटी फीचर नहीं है।
Advertisement

हैंडसेट 1300mAh की बैटरी के साथ आता है। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, यह 3 घंटे का टॉक टाइम और 150 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। 116x62.8x10.7mm डाइमेंशन वाला यह स्मार्टफोन व्हाइट-गोल्ड और ब्लैक-गोल्ड रंग में उपलब्ध है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.