सस्‍ता 5G स्‍मार्टफोन! Lava Blaze 3 5G भारत में लॉन्‍च, 6GB रैम, 50MP कैमरा, जानें प्राइस

Lava Blaze 3 5G Launched : इसमें 6.56 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है और 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 16:08 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze 3 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • 10 हजार रुपये से कम में ली जा सकती है नई 5जी डिवाइस
  • इसमें दी गई है 5 हजार एमएएच की बैटरी

Lava Blaze 3 5G रन करता है मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर। उसके साथ 6जीबी रैम जोड़ी गई है।

Lava Blaze 3 5G Launched : भारतीय ब्रैंड लावा ने एक नया और किफायती 5जी स्‍मार्टफोन Lava Blaze 3 5G लॉन्‍च कर दिया है। इस डिवाइस में 6.56 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसमें 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट है। 6 जीबी रैम वाली इस डिवाइस में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्राेसेसर लगा है। इसमें 50 एमपी का रियर कैमरा और 8 एमपी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

Lava Blaze 3 5G Price in india, availability

Lava Blaze 3 5G को ग्‍लास ब्‍लू और ग्‍लास गोल्‍ड कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 11499 रुपये है। फोन को लावा के ऑनलाइन स्‍टोर के अलावा एमेजॉन से लिया जा सकेगा। सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ऑफर्स भी पेश कर रही है, जिससे कीमत 10 हजार रुपये के आसपास हो जाती है। 
 

Lava Blaze 3 5G Specifications, features 

Lava Blaze 3 5G को लेटेस्‍ट बजट 5जी डिवाइस के रूप में लाया गया है। इसमें 6.56 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 1600 × 720 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। 

Lava Blaze 3 5G रन करता है मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर। उसके साथ 6जीबी रैम जोड़ी गई है और 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  
Advertisement

Lava Blaze 3 5G लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। यूजर्स को प्‍याेर एंड्रॉयड का अनुभव इस फोन में मिलेगा। इसमें डुअल सिम लगाया जा सकता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो नए लावा फोन में 50 एमपी का मेन कैमरा दिया गया है। उसके साथ एलईडी फ्लैश और एक 2 एमपी का सेकंडरी एआई कैमरा दिया गया है। फोन में 8 एमपी का फ्रंट कैमरा है। 

Lava Blaze 3 5G में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्‍य सुविधाओं में 3.5mm का ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, स्‍टीरियो स्‍पीकर्स की खूबियां शामिल हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  7. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  8. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  9. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.