50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Blaze 2 5G मात्र 10 हजार से कम दाम में लॉन्च

Lava Blaze 2 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze 2 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।
  • Lava Blaze 2 5G में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Blaze 2 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Blaze 2 5G में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lava

Lava ने Lava Blaze 2 5G को आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का किफायती 5जी स्मार्टफोन है जो कि 5,000mAh की बैटरी से लैस है। Lava Blaze 2 5G में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस है। नए Blaze 2 5G में ग्लॉसी रियर पैनल और बड़ा सर्कुलर कैमरा आईलैंड दिया गया है। यहां हम आपको Lava Blaze 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Blaze 2 5G की कीमत और उपलब्धता


Lava Blaze 2 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। लावा का नया स्मार्टफोन कलर ऑप्शन के मामले में Glass Black, Glass Blue और Glass Lavender में उपलब्ध है। फोन की बिक्री कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 9 नवंबर से शुरू होगी। लावा ग्राहकों को घर पर फ्री सर्विस भी प्रदान कर रहा है।


Lava Blaze 2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Lava Blaze 2 5G में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है। Blaze 2 5G ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6020 SoC से लैस है, जिसके साथ Mali G57 GPU भी है। फोन में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं रैम को भी वर्चुअल रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी के जरिए 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन की मोटाई 8.45mm और वजन 203 ग्राम है। 
Advertisement

Lava Blaze 2 5G एंड्रॉयड 13 OS पर काम करता है, इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में FM रेडियो, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट करता है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  8. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.