Lava O1 भारत में 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lava O1 में 6.5-इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Lava O1 भारत में 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Amazon

Lava O1 में 6.5-इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Lava O1 में 6.5-इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava O1 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Lava O1 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Lava ने भारतीय बाजार में नया बजट स्मार्टफोन Lava O1 लॉन्च कर दिया है। Lava O1 में बड़ी LCD डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। Lava O1 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Lava O1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lava O1 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Lava O1 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। हालांकि, यह स्मार्टफोन 10 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 6,299 रुपये में मिलेगा। उपलब्धता की बात करें तो ग्राहक इस फोन को Amazon Great Indian Festival sale से खरीद पाएंगे।


Lava O1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Lava O1 में 6.5-इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। यह फोन UniSoC T606 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Mali G57 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM (+ 3GB एक्सटेंड RAM) और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.7, चौड़ाई 75.3, मोटाई 9.3mm और वजन 199 ग्राम है। यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Lava O1 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन 3.5mm ऑडियो जैक से लैस है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »