5,000mAh बैटरी के साथ Benco V80 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Benco V80 स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। वैसे तो कंपनी ने इसे दो कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया है एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 2,890 Baht (लगभग 6,680 रुपये) है।

5,000mAh बैटरी के साथ Benco V80 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

सियान ब्लू और ग्रनिश सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है Benco V80 स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Benco V80 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है
  • बैंको वी80 में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है
  • फोन में मौजूद हैं दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Lava और Benco ने एक साथ मिलकर Benco V80 स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। नया फोन बड़े डिस्प्ले व बड़ी बैटरी से लैस है। Benco V80 स्मार्टफोन में कंपनी ने  UNISOC SC9683 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 4G रैम मिलता है। इसके अलावा, फोन में कंपनी ने सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया है। यह फोन Android 11 पर काम करता है। फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, वहीं कलर में भी आपको बैंको वी80 फोन में दो ऑप्शन मिलेंगे।
 

Benco V80 pricing and availability

Benco V80 स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च किया गया है। वैसे तो कंपनी ने इसे दो कॉन्फिग्रेशन के साथ पेश किया है एक 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 2,890 Baht (लगभग 6,680 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया कलर में आपको दो ऑप्शन मिलेंगे... यह फोन सियान ब्लू और ग्रनिश सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। फिलहाल फोन की उपलब्धता संबंधी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Benco V80 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Benco V80 स्मार्टफोन Android 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.517 इंच एचडी+ (720x1600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन Unisoc SC9863 क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए बैंको वी80 स्मार्टफोन में आपको सिंगल 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा, जिसके साथ एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-वाई, 4जी VoLTE, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी पोर्ट शामिल है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 165.6x76.7x9.45mm है और भार 195.7 ग्राम है।

 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Benco V80 price, Benco V80 specifications, Lava, Benco
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »