Lava Agni 3 फोन भारत में 8GB रैम, 120Hz डिस्प्ले के साथ 4 अक्टूबर को होगा लॉन्च!

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 सितंबर 2024 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Lava का अगला फोन Agni 3 भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है।
  • फोन में रियर में कर्व्ड एज दिए गए हैं और डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है।
  • यह 6.78 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

Lava का अगला फोन Agni 3 भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Lava

Lava Agni 2 5G के बाद स्मार्टफोन मेकर अब Lava Agni 3 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने फोन की रिलीज डेट घोषित करने के साथ ही इसका टीजर भी जारी कर दिया है। लेटेस्ट टीजर में फोन के डिजाइन के बारे में भी काफी जानकारी मिल जाती है। फोन 4 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। आइए जानते हैं कैसा होगा कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन। 

Lava Agni 3 भारत में 4 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने X पर अपने अधिकारिक हैंडल से फोन के लॉन्च की रिलीज डेट घोषित कर दी है। एक के बाद एक कंपनी अब फोन के टीजर रिलीज कर रही है जिनमें इसका डिजाइन भी सामने आ गया है। इतना ही नहीं, फोन की लाइव इमेज भी लॉन्च से पहले लीक हो गई हैं। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक पोस्ट के माध्यम से इन्हें शेयर किया है। 
Advertisement
 
 

सामने आईं फोटो को देखकर पता चलता है कि फोन में रियर में कर्व्ड एज दिए गए हैं और डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। टिप्स्टर ने यह भी दावा किया है कि फोन में एक कस्टमाइजेबल बटन भी देखने को मिलेगा जैसा कि iPhone में एक्शन बटन दिया गया है। इसके अलावा अन्य टिप्स्टर के अनुसार एक और रोचक फीचर इस फोन में मिल सकता है। यह रियर में एक सेकंडरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। साइज में यह डिस्प्ले काफी छोटा हो सकता है। इसमें कुछ क्विक एक्सेस कंट्रोल मिल सकते हैं। 

फोन की डिस्प्ले के बारे में कहा गया है कि यह 6.78 इंच का FHD प्लस डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। साथ में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आ सकता है। कीमत की बात करें तो कयास है कि यह भारत में 25 हजार रुपये के लगभग प्राइस के साथ आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.