• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन

7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन

कल्ट ने अपना नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन 'बियॉन्ड' लॉन्च कर दिया है। कल्ट बियॉन्ड की कीमत 6,999 रुपये है। Kult ‘Beyond’ स्मार्टफोन 18 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। स्मार्टफोन में फिंगकरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड 7.0 नूगा जैसी कई अहम ख़ूबियां हैं।

7,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • कल्ट बियॉन्ड की कीमत 6,999 रुपये है
  • फोन में 3 जीबी रैम व इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है
  • कल्ट बियॉन्ड में 3000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
कल्ट ने अपना नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन 'बियॉन्ड' लॉन्च कर दिया है। कल्ट बियॉन्ड की कीमत 6,999 रुपये है। Kult ‘Beyond’ स्मार्टफोन 18 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर कल्ट बियॉन्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड 7.0 नूगा जैसी कई अहम ख़ूबियां हैं। इसके साथ ही कंपनी फोन खरीदने के 365 दिन के अंदर तक स्क्रीन टूटने पर वन टाइम स्क्रीन ब्रेकेज वारंटी भी दे रही है।

कल्ट बियॉन्ड में 5.2 इंच 1280x720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला एचडी ऑनसेल आईपीएस डिस्प्ले है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस स्मार्टफोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर 64 बिट प्रोसेसर और टी-720 एमपी1 जीपीयू माली है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और डुअल टोन एलईडी फ्लैश है। सेल्फी को और बेहतरीन बनाने के लिए ब्यूटी मोड दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

कल्ट बियॉन्ड में 3000 एमएएच की बैटरी है जिसके एक बार चार्ज करने पर 25 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन से 25 घंटे तक का टॉक टाइम और 425 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिससे फोन को अनलॉक करने के अलावा, पसंदीदा ऐप लॉन्च करने, क्विक डायलिंग, तस्वीरें लेने और कॉल का जवाब देने जैसे काम किए जा सकते हैं।

स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। फोन में 4जी, माइक्रो यूएसबी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android 17 आ गया! Beta 1 का रोलआउट शुरू, इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा पहला अपडेट, ऐसे करें इंस्टॉल
  2. Xiaomi Watch 5 का ग्लोबल लॉन्च जल्द! कलर वेरिएंट्स, प्राइस का खुलासा
  3. Google Chrome में Android के लिए आया बड़े काम का फीचर!
  4. फोन में नहीं आ रहा फास्ट इंटरनेट? 3 स्टेप्स से चुटकी में समाधान
  5. 2000 फुट चौड़ा, 2026 का सबसे बड़ा एस्टरॉयड आज धरती के सामने!
  6. 300W चार्जिंग, 24000mAh बैटरी वाला पारदर्शी पावर बैंक! Sharge 300 लॉन्च, जानें कीमत
  7. 6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका
  8. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  10. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »