माइक्रोमैक्स का यू यूटोपिया आज होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मौजूद होंगे ये फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2015 13:02 IST
माइक्रोमैक्स की सहायक कंपनी यू टेलीवेंचर्स अब तक यू यूरेका, यूफोरिया, यूरेका प्लस और यू यूनीक स्मार्टफोन पेश कर चुकी है। ये सारे हैंडसेट मार्केट में अपनी एक खास पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। बजट सेगमेंट में धूम मचाने के बाद कंपनी की नज़र हाई-एंड सेगमेंट पर है। इस सेगमेंट में कंपनी की नई पेशकश को यू यूटोपिया के नाम से जाना जाएगा। कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा के मुताबिक यह 'धरती का सबसे पावरफुल फोन' होगा। क्या ऐसा वाकई में है? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

इस हैंडसेट को आज (17 दिसंबर) लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तारीख की जानकारी सार्वजनिक करने से पहले कंपनी ने अब तक इस हैंडसेट के कई टीज़र जारी किए हैं, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इसी दौरान प्रतिद्वंद्वी कंपनियों पर भी निशाना साधा गया। आइए यू यूटोपिया के मुख्य फ़ीचर के बारे में जानें।

'धरती का सबसे पावरफुल फोन'
सबसे पहले राहुल शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी थी कि 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' यू यूटोपिया को भारत में लॉन्च किया जाएगा। दावा जब हैंडसेट को पावर को लेकर किया गया था तो इशारा साफ था कि यह हाई-एंड स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस होगा। कंपनी ने अपने इन दावों को सही बताते हुए टीज़र जारी करके डिवाइस के स्पेसिफिकेशन के खुलासे किए।

मेटल बॉडी वाला प्रीमियम स्मार्टफोन
कंपनी का दूसरा टीज़र इस हैंडसेट की बिल्ड प्रोफाइल को लेकर था। इस दौरान जो टीज़र इमेज जारी किया गया, उसमें मौजूद स्मार्टफोन का मेटल फ्रेम नज़र आ रहा था। यूटोपिया के मेटल बॉडी के किनारे भी दिख रहे थे। इशारों में कंपनी ने शाओमी और वनप्लस की बिल्ड क्वालिटी पर भी निशाना साधा।
Advertisement

फुल-एचडी से भी बेहतर डिस्प्ले
Advertisement
मेटल फ्रेम का टीज़र जारी करने के बाद कंपनी ने इसके डिस्प्ले को लेकर खुलासा किया। कंपनी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी वनप्लस पर चुटकी लेते हुए लिखा, "1080 पिक्सल डिस्प्ले वाला डिवाइस 2016 का फ्लैगशिप किलर? #WhySettle #YUTOPIA." अगर यह सही साबित होता है तो यू यूटोपिया क्यूएचडी डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।

इनबिल्ट स्टोरेज होगी 32 जीबी
शाओमी और वनप्लस पर निशाना साधने के बाद कंपनी ने दायरा बढ़ाते हुए ऐप्पल को इनबिल्ट स्टोरेज को लेकर आड़े हाथों लिया। ऐप्पल के आईफोन हैंडसेट पर चुटकी लेते हुए यह जानकारी दी गई कि यू यूटोपिया 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल के आईफोन हैंडसेट के शुरुआती मॉडल 16 जीबी की स्टोरेज के साथ आते हैं। टीज़र इमेज पर लिखा था, "16 जीबी के फोन के लिए 650 डॉलर? कुछ भी नहीं बदला है#Yutopia" कंपनी का निशाना आईफोन पर है जिसका बेस मॉडल 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

क्विक चार्ज़िंग फ़ीचर से होगा लैस
हैंडसेट को लेकर आखिरी खुलासा इसकी चार्ज़िंग क्षमता को लेकर किया गया। ट्वीट के जरिए यू टेलीवेंचर्स ने एक बार फिर वनप्लस 2 स्मार्टफोन पर चुटकी ली जिसमें क्विक चार्ज़िंग मौजूद नहीं है। इस ट्वीट में एक तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है जिस पर लिखा है, ''यूटोपिया क्विक-चार्ज़ फ़ीचर को सपोर्ट करेगा जबकि बच्चे अब भी 1+2 का मतलब समझने की कोशिश कर रहे हैं।'' ट्वीट में लिखा है, ''बड़ी बैटरी और धीमी चार्ज़िंग क्षमता। 3 घंटे बेकार हो जाएंगे।'' इसके साथ कंपनी ने whysettle और Raisethebar हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।
Advertisement

यू यूटोपिया में होगी बड़ी बैटरी
माइक्रोमैक्स ने बैटरी क्षमता को लेकर एक बार फिर ऐप्पल पर निशाना साधा। टीज़र इमेज में यू यूटोपिया की बैटरी क्षमता का तुलना आईफोन के मौजूदा मॉडल से की गई। टीज़र में ऐप्पल कंपनी का लोगो नज़र आ रहा है और साथ में कम बैटरी का निशान भी। इस पर लिखा है, ''क्या आप ऐसा ऐप्पल एन्जॉय करेंगे जो ज्यादा देर तक ना चले।'' टीज़र इमेज में सीधे तौर पर बताया गया है कि यू यूटोपिया  लेटेस्ट आईफोन से ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.