4.5 डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला Kestrel KM 451 स्मार्टफोन लॉन्च

4.5 डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला Kestrel KM 451 स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
भारत की आईसीटी मैन्यूफैक्चरर कंपनी केसट्रेल (Kestrel) ने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी के एंड्रॉयड (Android) बेस्ड केएम 451 (KM 451) स्मार्टफोन की कीमत 6,190 रुपये है। केसट्रेल केएम 451 (Kestrel KM 451) कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां पर हैंडसेट और भी कम कीमत में मिल रहा है।

यह एक डुअल सिम (GSM+GSM) फोन है। Kestrel KM 451 स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 4.5 इंच (480x854 pixels) का FWVGA IPS डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1GHz dual-core MediaTek (MT6572) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद होगा 512MB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Kestrel KM 451 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है, जबकि फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 3G, GPRS/ EDGE, A-GPS, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 1750mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 8 घंटे का टॉक टाइम और 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन की मोटाई 9.35mm है और वजन 150 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »