दो सेल्फी कैमरे वाला यह फोन 4,790 रुपये में आपका

Karbonn Mobile ने नया डुअल कैमरा स्मार्टफोन Frames S9 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें ट्विनफी कैमरा और कस्टमाइज्ड यूज़र इंटरफेस दिया है।

दो सेल्फी कैमरे वाला यह फोन 4,790 रुपये में आपका
ख़ास बातें
  • Karbonn Mobile ने नया डुअल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च किया
  • Frames S9 नाम से कंपनी लाई सस्ता डुअल फ्रंट कैमरा फोन
  • कीमत 6,790 रुपये, जिस पर पा सकते हैं 2000 रुपये का कैशबैक
विज्ञापन
Karbonn Mobile ने नया डुअल कैमरा स्मार्टफोन Frames S9 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें ट्विनफी कैमरा और कस्टमाइज्ड यूज़र इंटरफेस दिया है। Frames S9 को कंपनी ने कैमरा सेंट्रिक फोन बताया है। इस फोन में 8+8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा है। इसकी कीमत 6,790 रुपये होगी। साथ ही 2000 रुपये का कैशबैक यू़र को दिया जाएगा। यह कैशबैक दो हिस्सों में यूज़र को मिलेगा।
 

Karbonn Frames S9 स्पेसिफिकेशन व लॉन्च ऑफर

जैसा कि हमने पहले बताया, कार्बन फ्रेम्स एस9 के फ्रंट में 8+8 मेगापिक्सल कैमरे हैं। रियर कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है। इसमें दिए गए हैं बोकेह मोड, सॉफ्ट ट्विनफी, वॉटरमार्क, ग्रुप ट्विनफी, वॉयस कैप्चर, पैनोरमिक व्यू और टाइम्स लैप्स जैसे फीचर। फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसके टॉप पर कस्टम यूआई दिया गया है। फोन में 5.2 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में काम करता है क्वाड कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.25 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देते हैं 2 जीबी रैम।

स्टोरेज दिया गया है 16 जीबी का। इसे 64 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम फॉर्मेट है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और ओटीजी से लैस रखा गया है। पर्याप्त सेंसर के साथ इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Karbonn Frames S9 में 2900 एमएएच की बैटरी है। फोन का कुल वज़न 139 ग्राम है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Frames S9 के लिए कंपनी ने एयरटेल से हाथ मिलाया है। इस ऑफर के तहत यूज़र को 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। जैसा कि हमने पहले बताया, कैशबैक दो हिस्सों में यूज़र को मिलेगा। पहले 500 रुपये, फिर 1500 रुपये। पहला कैशबैक पाने के लिए यूज़र को पहले 18 महीने में 3500 रुपये का रीचार्ज करवाना होगा। कैशबैक का दूसरा हिस्सा पाने के लिए अगले 18 महीनों के अंदर 3500 रुपये का रीचार्ज करवाना होगा। इसके अतिरिक्त एयरटेल ने एक 169 रुपये वाला स्पेशल ऑफर उतारा है, जिसमें ग्राहक असीमित लोकल व एसटीडी वॉयस कॉल के साथ 1 जीबी 3जी/4जी डेटा दिया जाएगा। वैधता होगी 28 दिन।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »