• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 150 रुपये सस्ता मिल रहा Jio 666 रुपये प्रीपेड प्लान, 84 दिनों तक डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

150 रुपये सस्ता मिल रहा Jio 666 रुपये प्रीपेड प्लान, 84 दिनों तक डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Vodafone Idea के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम होती है।

150 रुपये सस्ता मिल रहा Jio 666 रुपये प्रीपेड प्लान, 84 दिनों तक डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Photo Credit: Jio

ख़ास बातें
  • Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा है।
विज्ञापन
अगर आप तीन महीने की वैधता वाला रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो हम आपको Jio के 666 रुपये वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस प्लान का जियो से रिचार्ज करने पर 150 रुपये तक बचत की जा सकती है। यहां हम Jio के 666 रुपये वाले प्लान की तुलना Airtel और Vodafone Idea के इसी बजट में आने वाले प्रीपेड प्लान से करके बता रहे हैं। आइए इन प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Jio के 666 रुपये वाले रिचार्ज पर ऑफर


Jio के 666 रुपये वाले रिचार्ज पर Amazon Pay UPI से भुगतान पर 150 रुपये तक कैशबैक लिया जा सकता है। वहीं Paytm वॉलेट या Paytm पोस्टपेड  से भुगतान पर 10 प्रतिशत कैशबैक लिया जा सकता है। IDFC FIRST कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत यानी कि अधिकतम 1 हजार रुपये कैशबैक मिल सकता है। वहीं Mobikwik UPI ट्रांजेक्शन से 5 प्रतिशत कैशबैक यानी कि अधिकतम 50 रुपये कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा MobiKwik वॉलेट से भुगतान पर 100 रुपये कैशबैक मिल सकता है।

Jio का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डाटा दिया जाता है। यह कुल डाटा 126 GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान की वैधता 84 दिन है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान में 77 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Apollo 247 Circle, Fastag पर 100 रुपये कैशबैक, फ्री Hello Tunes और Wynk Music का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Vodafone Idea का 666 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 1.5GB डाटा मिलता है। डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम होती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्रीपेड प्लान में 77 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के मामले में इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। एसएमएस की बात की जाए तो इस प्लान में डेली 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में बिंज ऑल नाइट डाटा मिलता है, जो कि रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक चलता है। वीकेंड डाटा रोलओवर में पूरे हफ्ते का बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार इस्तेमाल कर सकते हैं। मनोरंजन के लिए Vi Movies & TV Classic एक्सेस मिलता है। इस प्लान में रोजाना 2GB तक डाटा बैकअप मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »