Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर में 501 रुपये मिलेगा Jio Phone, लेकिन...

जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर का आगाज़ देशभर में 21 जुलाई से होगा। इसके लिए ग्राहकों को अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज में देना होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जुलाई 2018 19:45 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर का आगाज़ देशभर में 21 जुलाई से होगा
  • ग्राहकों को अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज में देना होगा
  • इसके बाद 501 रुपये में मिल जाएगा जियो फोन
Reliance Industries की सालाना आम बैठक में नए प्रोडक्ट तो लॉन्च किए ही गए, साथ में कंपनी ने Jio Phone Monsoon Hungama ऑफर से भी पर्दा उठाया। 21 जुलाई से शुरू होने वाले इस ऑफर में ग्राहक अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके मात्र 501 रुपये में नया Jio Phone खरीद पाएंगे। इस संबंध में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा, "हमने जियो फोन की प्रभावी कीमत 1,500 रुपये से कम करके 501 रुपये कर दी है।" उनका कहना था कि देश में अब भी कई करोड़ लोग फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और वे इंटरनेट क्रांति से बिल्कुल ही दूर हैं। इस ऑफर के ज़रिए ऐसे ही फीचर फोन यूज़र को इंटरनेट से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसी इवेंट में कंपनी ने Jio GigaFiber और Jio Phone 2 को भी लॉन्च किया।

जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर का आगाज़ देशभर में 21 जुलाई से होगा। इसके लिए ग्राहकों को अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज में देना होगा। इसके बदले में उन्हें मात्र 501 रुपये में जियो फोन मिल जाएगा। बता दें कि Jio Phone को बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। काईओएस पर चलने वाला यह फीचर फोन कई स्मार्ट फीचर के साथ आता है। इसमें 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी भी है।

इसके अलावा 15 अगस्त से Jio Phone यूज़र व्हाट्सऐप, यूट्यूब और फेसबुक जैसे ऐप का भी मज़ा ले पाएंगे। यह जानकारी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना बैठक में दी गई।


Jio Phone के स्पेसिफिकेशन

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। JioPhone की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।
Advertisement

Jio Phone में 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट है। आप इसमें गूगल असिस्टेंट को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में JioCinema, JioMusic, JioTV और JioXpressNews जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.