Jio Phone के लिए 99 रुपये का नया रीचार्ज पैक, हर दिन मिलेगा 500 एमबी डेटा

रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन यूज़र के लिए नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इसमें सब्सक्राइबर को 28 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 500 एमबी डेटा दिया जाता है। Jio का नया रीचार्ज पैक 99 रुपये का है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जुलाई 2018 12:36 IST
ख़ास बातें
  • 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है
  • Jio Phone यूज़र के लिए पहले से 49 रुपये व 153 रुपये के पैक हैं उपलब्ध
  • जियो फोन के लिए 594 रुपये का रीचार्ज पैक भी लाया गया है
रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन यूज़र के लिए नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इसमें सब्सक्राइबर को 28 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 500 एमबी डेटा दिया जाता है। Jio का नया रीचार्ज पैक 99 रुपये का है। बता दें कि पहले से ही Jio Phone के लिए 49 रुपये और 153 रुपये वाले रीचार्ज पैक मौज़ूद हैं। 99 रुपये के Jio Phone रीचार्ज पैक को नए Jio Phone Monsoon Hungama एक्सचेंज ऑफर के साथ लाया गया है। कंपनी का कहना है कि 99 रुपये का जियो फोन रीचार्ज पैक यूज़र के मासिक खर्चे को करीब 50 फीसदी कम कर देगा। इसके अलावा 594 रुपये का रीचार्ज पैक भी लाया गया है जिसमें यूज़र को 6 महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल मिलता है।

नया 99 रुपये वाला जियो रीचार्ज पैक उन ग्राहकों के लिए जिन्हें 49 रुपये वाले पैक में हर महीने मिलने वाला 1 जीबी डेटा कम लगता है और वे हर दिन 1 जीबी डेटा की भी खपत नहीं करते हैं। बता दें कि जियो फोन के लिए उपलब्ध 153 रुपये वाले पैक में यूज़र को हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाता है। 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक में हर दिन 500 एमबी डेटा के साथ 28 दिनों के लिए कुल 300 एसएमएस भी दिए जाएंगे। इसके अलावा वॉयस कॉल की सुविधा भी दी गई है।
Advertisement


कंपनी का कहना है कि 594 रुपये वाले Jio Phone रीचार्ज पैक की वैधता 6 महीनों की है। इस दौरान ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस और डेटा की सविधा मिलेगी। इस पैक में मुफ्त एसएमएस नहीं मिलेगा।
Advertisement

नए जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत, ग्राहक अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके मात्र 501 रुपये में जियो फोन खरीद सकते हैं। मज़ेदार बात यह है कि यह 501 रुपये भी सिक्योरिटी डिपॉज़िट की राशि है जो तीन साल बाद ग्राहकों को वापस दे दी जाएगी। रिलायंस जियो ने कहा कि सभी पुराने 2जी/ 3जी/ 4जी (नॉन-वीओएलटीई) कनेक्टिविटी वाले फीचर फोन एक्सचेंज किए जा सकते हैं। इसके अलावा पुराना फोन काम करता हुआ होना चाहिए और इसके साथ चार्जर भी देना होगा। ग्राहकों को नया जियो सिम दिया जाएगा। वैसे, ग्राहक चाहें तो अपने पुराने नंबर को मोबाइल नंबर पोर्टिब्लिटी की मदद से रिटेन भी कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.