Jio Phone एक्सचेंज ऑफर: 501 रुपये नहीं, 1095 रुपये देने होंगे आपको

Jio Phone मॉनसून हंगामा ऑफर को 21 जुलाई को रोलआउट किया गया। इस ऑफर के तहत, ग्राहक अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके 501 रुपये में नया जियो फोन खरीद सकते हैं।

Jio Phone एक्सचेंज ऑफर: 501 रुपये नहीं, 1095 रुपये देने होंगे आपको
ख़ास बातें
  • Jio Phone खरीदने के लिए 501 रुपये के अलावा 594 रुपये अतिरिक्त देने होंगे
  • 594 रुपये की राशि 99 रुपये वाले 6 महीने के रीचार्ज पैक की कीमत है
  • पुराने फोन जियो के अधिकृत रिटेल स्टोर में एक्सचेंज कर पाएंगे
विज्ञापन
Jio Phone मॉनसून हंगामा ऑफर को 21 जुलाई को रोलआउट किया गया। इस ऑफर के तहत, ग्राहक अपने पुराने फीचर फोन को एक्सचेंज करके 501 रुपये में नया जियो फोन खरीद सकते हैं। यह ऑफर जियो के सभी रिटेल पार्टनर स्टोर में उपलब्ध है। जियो फोन खरीदने के लिए दिया जाने वाला 501 रुपये तीन साल बाद ग्राहक को वापस मिल जाएगा। हालांकि, शुरुआत में इस ऑफर का विस्तृत ब्योरा नहीं आया था। अब खुलासा हुआ है कि जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर में ग्राहक को 501 रुपये ही नहीं देने पड़ेंगे। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस ऑफर में नया Jio Phone खरीदने के लिए 501 रुपये के अलावा 594 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यह 6 महीने के लिए मुफ्त डेटा और वॉयस कॉल की कीमत है। इस तरह से ग्राहकों को प्रभावी तौर पर 501 रुपये की जगह कुल 1,095 रुपये देने होंगे।

देखा जाए तो 594 रुपये की राशि 99 रुपये वाले 6 महीने के रीचार्ज पैक की कीमत है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने Jio Phone के लिए नया रीचार्ज पैक भी उतारा है जो 99 रुपये का है। इसमें ग्राहक को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 0.5 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। 594 रुपये कंपनी को देने के बाद ग्राहक 6 महीने के लिए 99 रुपये का रीचार्ज पैक पाएंगे। इसकी वैधता 6 महीने की होगी। इसके अलावा कंपनी की ओर से 6 जीबी बोनस डेटा दिया जाएगा। इस तरह से 6 महीने में इस्तेमाल करने के लिए कुल 90 जीबी डेटा मिलेंगे।


Jio Phone एक्सचेंज ऑफर के तहत, ग्राहक अपने पुराने फोन को जियो के अधिकृत रिटेल स्टोर में एक्सचेंज कर पाएंगे। बता दें कि एक्सचेंज में दिया जाने वाला पुराना 2जी/ 3जी/ 4जी फोन 3 साल से ज़्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। इसके अलावा ग्राहक द्वारा दिया जाने वाला फोन काम करता हुआ होना चाहिए और साथ में चार्जर भी देना होगा। ये सारे सामान आपको नया जियो फोन खरीदते वक्त देना होगा।

ग्राहकों को नया जियो सिम दिया जाएगा। वैसे, ग्राहक चाहें तो अपने पुराने नंबर को मोबाइल नंबर पोर्टिब्लिटी की मदद से रिटेन भी कर पाएंगे।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "अभी जियो फोन के लिए 2 प्लान उपलब्ध हैं जो 49 रुपये और 153 रुपये के हैं। 49 रुपये वाला ट्रायल प्लान है। इसमें ग्राहक को 1 जीबी मासिक डेटा दिया जाता है। वहीं, 153 रुपये में वाले प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी मिलता है। हमें एहसास हुआ है कि कई यूज़र को इतना डेटा की ज़रूरत नहीं होती है। ऐसे में उनके लिए सस्ता प्लान होना चाहिए। इसलिए हमने 99 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 0.5 जीबी डेटा और 300 एसएमएस मिलता है। इससे यूज़र का मासिक खर्चा करीब 50 फीसदी कम हो जाएगा।"
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • कमियां
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
डिस्प्ले2.40 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9820ए
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसKAI OS
रिज़ॉल्यूशन240x320 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Phone Monsoon Hungama, Reliance Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  2. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  3. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  4. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  5. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  6. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  8. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »