Jio Phone की बुकिंग 24 अगस्त होगी शुरू, ऐसे करें ऑफलाइन व ऑनलाइन बुकिंग

जियो फोन के लिए गुरुवार, 24 अगस्त से बुकिंग शुरू हो जाएगी यानी रिलायंस जियो अपने 4जी फ़ीचर फोन के लिए आधिकारिक तौर पर प्री-ऑर्डर लेना शुरु कर रही है। जियो फोन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अगस्त 2017 16:26 IST
Jio Phone के लिए गुरुवार, 24 अगस्त से बुकिंग शुरू हो जाएगी यानी रिलायंस जियो अपने 4जी फ़ीचर फोन के लिए आधिकारिक तौर पर प्री-ऑर्डर लेना शुरु कर रही है। जियो फोन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों  तरह से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। हालांकि, समय से पहले ही कुछ ऑफलाइन रिटेलर ने प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि, रजिस्ट्रेशन किस समय शुरू होंगे। इसलिए अगर आप जियो फोन की ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं तो मायजियो ऐप जियोडॉटकॉम वेबसाइट को रात 12 बजे के बाद कुछेक मिनटों पर जांचते रहें। जियोफोन की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ऐप का एक्सेस ना रखने वालों को अपना भाग्य पास के आधिकारिक ऑफलाइन जियो रिटेलर के पास जाकर आजमाना होगा कि वे किस समय रजिस्ट्रेशन ले रहे हैं। अगर आपको बुकिंग की प्रक्रिया नहीं पता है तो हम आपको जरूरी दस्तावेज, डिलीवरी तारीख जानने में मदद करेंगे।


Advertisement
जियो फोन की बुकिंग के लिए आधार कार्ड है जरूरी
गैज़ेट्स 360 को एक जियो रिटेलर से बात की है जिसने आधिकारिक तारीख़ से पहले ही जियोफोन की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। रिटेलर के मुताबिक, आपको जियो फोन की ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग के लिए अपने आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी की जरूरत होगी। देशभर में एक व्यक्ति सिर्फ एक यूनिट ही बुक कर सकता है। अगर आप एक से ज़्यादा यानी कई यूनिट बुक करना चाहते हैं तो आपको अपने संस्थान का पैन या जीएसटीएन नंबर देने की जरूरत होगी।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)
Advertisement

जियो फोन डिलीवरी तारीख
Advertisement
अगर आप जियो 4जी फ़ीचर फोन को अपने हाथों में देखना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि जितनी जल्दी हो सके बुकिंग करा लें। गैज़ेट्स 360 ने जिस रिटेलर से बात की, उसने हमें बताया कि जियोफोन की जल्दी बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक सितंबर से चार सितंबर के बीच फोन मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी ने फोन के लॉन्च के समय बताया था कि कंपनी का लक्ष्य 50 लाख यूनिट हर हफ्ते बेचने का है।

जियो फोन सिक्योरिटी डिपॉज़िट
Advertisement
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी के मुताबिक, जियो फोन मुफ्त है। लेकिन यूज़र को इसके लिए सिक्योरिटी के तौर पर 1,500 रुपये जमा करने होंगे जो तीन साल बाद वापस मिल जाएंगे। 1,500 रुपये के बारे में रिलायंस एजीएम में अंबाना ना बताया था, ''डेटा के किसी तरह के गलत इस्तेमाल को नज़रअंदाज़ करने के लिए सिक्योरिटी डिपॉज़िट जरूरी है।'' जियो फोन की प्री-बुकिंग कर रहे ऑफलाइन रिटेलर का कहना है कि फोन की बुकिंग के दौरान किसी तरह के पैसे नहीं देने होंगे। सिर्फ डिलीवरी के वक्त ही पैसे लिए जाएंगे। ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी यही प्रक्रिया लागू होनी चाहिए।

उम्मीद है कि ऊपर दी गई जानकारी से आपको जियो फोन बुकिंग से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे। हालांकि, इस बारे में और स्पष्टता के लिए आज रात तक और इंतज़ार करना होगा। अभी तक जियो फोन के सभी स्पेसिफिकेशन भी रहस्य बने हुए हैं और सितंबर में फोन हाथ में आने के साथ ही इससे भी पर्दा उठ जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, JioPhone, Jio, Reliance Jio, 4G Feature Phones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.