Jio Phone की बुकिंग शुरूः वेबसाइट क्रैश, मायजियो ऐप भी नहीं चल रहा

रिलायंस जियो के जियोफोन की प्री-बुकिंग कई इच्छुक ग्राहकों के लिए निराशा की खबर लेकर आई है। कंपनी ने प्री-बुकिंग का वक्त साढ़े पांच बजे बताया था लेकिन मायजियो ऐप और रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट ने पहले ही काम करना बंद कर दिया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अगस्त 2017 18:09 IST
ख़ास बातें
  • जियोफोन की प्री-बुकिंग कई इच्छुक ग्राहकों के लिए निराशा की खबर लेकर आई
  • आधिकारिक वेबसाइट पर कंटेंट एरर का मैसेज दिखा रहा था
  • मायजियो ऐप को भी एक बार में खोलने में सफल नहीं पा रहे हैं
रिलायंस जियो के जियोफोन की प्री-बुकिंग कई इच्छुक ग्राहकों के लिए निराशा की खबर लेकर आई है। कंपनी ने प्री-बुकिंग का वक्त साढ़े पांच बजे बताया था लेकिन मायजियो ऐप और रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट ने पहले ही काम करना बंद कर दिया। गैजेट्स 360 टीम के कई संवाददाताओं ने इस दौरान जियो फोन की प्री-बुकिंग करने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
 

मायजियो ऐप की बात करें तो ऐप खुलने के बाद हम अगले पेज तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके अलावा प्री बुकिंग का विकल्प भी नहीं दिख रहा था। वहीं, रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर कंटेंट एरर का मैसेज दिखा रहा था। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि कई यूज़र Jio.com की वेबसाइट नहीं खोल पा रहे हैं। वहीं, मायजियो ऐप को भी एक बार में खोलने में सफल नहीं पा रहे हैं। निराशा की बात यह है कि जियोफोन की ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए यही दो प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं।

 

Jio Phone बुक करने का तरीका?

मायजियो ऐप के ज़रिए जियोफोन बुक करने के लिए ऐप को खोलें। इसके बाद प्रीबुक नाउ के विकल्प पर टैप करें। अब अपना फोन नंबर दें और आप जिस इलाके में रह रहें हैं, वहां का पिनकोड नंबर दें। इसके बाद टैब पू प्रोसीड पर क्लिक करें। हो गई बुकिंग। इसके बाद आपको ऐप के अलावा एसएमएस के ज़रिए बुकिंग आईडी मिलेगी। यह बुकिंग आईडी फोन की डिलिवरी लेते वक्त काम आएगी। अपने किसी दोस्त या परिजन के लिए फोन बुक करना है तो उस शख्स का मोबाइल नंबर दें और उसके घर का पिनकोड डालें। और इसके बाद भुगतान कर दें। इस परिस्थिति में आपके साथ आपके मित्र के मोबाइल नंबर पर भी बुकिंग आईडी एसएमएस के जरिए आएगी। इसमें उस रिटेलर का भी पता होगा जहां से आप फोन पाएंगे।
 

जियो फोन की कीमत और डिलिवरी की तारीख?

जैसा कि हमने आपको पहले बताया। फोन प्रभावी तौर पर मुफ्त है। लेकिन आपको सिक्योरिटी डिपाज़िट के लिए 1,500 रुपये देने पड़ेंगे। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि यह राशि दो हिस्सों में जमा होगी। बुकिंग के वक्त 500 रुपये देने होंगे, बाकी 1,000 रुपये फोन मिलने पर।
Advertisement

JioPhone आपको कब तक मिलेगा? यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने बुकिंग कितने पहले कराई है। रिलायंस जियो ने इसके लिए पहले आओ- पहले पाओ की नीति अपनाई है। कंपनी की कोशिश हर हफ्ते 50 लाख डिवाइस उपलब्ध कराने की है। लेकिन मांग बहुत ज़्यादा होने की उम्मीद है। ऐसे में कंपनी के वादे पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, MyJio App, Jio Phone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.