Jio Phone 5G की कीमतों का खुलासा, कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे खुश!

Jio Phone 5G : रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने रिलायंस AGM 2022 में ऐलान किया था कि Jio, Google के सहयोग से अल्ट्रा-किफायती 5G फोन लॉन्च करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 11:08 IST
ख़ास बातें
  • नई रिपोर्ट में इस स्‍मार्टफोन की कीमतों का खुलासा किया गया है
  • फोन की कीमत 8,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच हो सकती है
  • फाइनेंसिंग ऑप्‍शंस के साथ प्राइस में और गिरावट आने की उम्मीद है

Jio Phone 5G : मीडिया रिपोर्ट्स में Jio Phone 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान भी लगाया जा चुका है। JioPhone 5G के Android 11 (Go Edition) पर चलने की उम्मीद है।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

भारत में बहुत जल्‍द 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत होने वाली है। रिलायंस जियो (Jio) इस क्षेत्र में आगे रहने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। इन्‍हीं में से एक है जियो का सस्‍ता 5जी स्‍मार्टफोन, जिसे Jio Phone 5G कहा जाता है। माना जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। अनुमान यह भी है कि फोन को देश में 5G सर्विस के रोलआउट होने के साथ में पेश किया जा सकता है। अब एक नई रिपोर्ट में इस स्‍मार्टफोन की कीमतों का खुलासा किया गया है।  

काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो अपने पहले 5G स्मार्टफोन की कीमत 8,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच रखेगी। रिपोर्ट कहती है कि Jio अपने 5G स्मार्टफोन के जरिए 4G स्मार्टफोन यूजर्स के बड़े बेस को टार्गेट करने से पहले अपने 5G नेटवर्क के विस्‍तार का इंतजार करेगी। यानी जब जियो का 5G नेटवर्क देश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में पहुंच जाएगा, तब जियो अपने 5जी स्‍मार्टफोन से लोगों को लुभाने की कोशिश करेगी। गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने रिलायंस AGM 2022 में ऐलान किया था कि Jio, Google के सहयोग से अल्ट्रा-किफायती 5G फोन लॉन्च करेगा। हालांकि उन्होंने कीमत की कोई जानकारी नहीं दी थी। जियो के 5जी स्‍मार्टफोन को लेकर जो कीमत आंकी जा रही है, उसमें फाइनेंसिंग ऑप्‍शंस के साथ प्राइस में और गिरावट आने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स में Jio Phone 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस का अनुमान भी लगाया जा चुका है।  JioPhone 5G के Android 11 (Go Edition) पर चलने की उम्मीद है। कहा जाता है कि इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसे स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ पैक किया जा सकता है, जिसे कम से कम 4GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। 

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑटोफोकस लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। JioPhone 5G के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है। कहा जाता है कि JioPhone 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.