Jio Phone 2 को आज फिर खरीदने का मौका

जियो फोन के अपग्रेड वर्जन Jio Phone 2 की आज भारत में चौथी फ्लैश सेल है। जियो फोन 2 की फ्लैश सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 सितंबर 2018 10:13 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone 2 में मिलेगा गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन और व्हाट्सऐप सपोर्ट
  • 5-7 दिनों के भीतर होगी Jio Phone 2 की डिलीवरी
  • डुअल सिम (नैनो) वाला है जियो फोन 2
जियो फोन के अपग्रेड वर्जन Jio Phone 2 की आज भारत में चौथी फ्लैश सेल है। जियो फोन 2 की फ्लैश सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे होगी। Jio Phone 2 में क्वर्टी कीपैड, डुअल सिम कार्ड सपोर्ट और बड़ी डिस्प्ले है। जियो फोन 2 काई ओएस सपोर्ट करता है। बता दें कि ग्राहकों को इस हैंडसेट में Facebook, Google Assistant, Google Maps और इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp सपोर्ट मिलेगा। Jio Phone की तरह Jio Phone 2 के प्लान भी 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के होंगे। पिछली तीन सेल की तरह इस बार भी उम्मीद है कि जियो फोन 2 को खरीदने वालों ग्राहकों की संख्या ज्यादा हो सकती है। जियो फोन 2 का स्टॉक सीमित है, यही कारण है कि इस फीचर फोन को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। Jio Phone 2 खरीदने वाले ग्राहकों को 5-7 दिनों के भीतर हैंडसेट डिलीवर कर दिया जाएगा।
 

Jio Phone 2 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक में Jio Phone 2 की भारत में कीमत के बार में घोषणा की गई थी। भारत में जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। अगर आप जियो फोन 2 को खरीद नहीं पाते तो आप कंपनी के पहले फीचर फोन Jio Phone को खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 1,500 रुपये (रिफंडेबल) है। चौथी सेल में भी लिमिटेड स्टॉक ही है, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वह 12 बजे से पहले वेबसाइट को खोल लें और जियो फोन 2 को कार्ट में एड कर लें।

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.