Jio Phone 2 की फ्लैश सेल 16 अगस्त को

Jio Phone 2 की बिक्री 16 अगस्त को होगी। जियो फोन 2 की फ्लैश सेल Jio.com पर दोपहर 12 बजे होगी।

Jio Phone 2 की फ्लैश सेल 16 अगस्त को
ख़ास बातें
  • 15 अगस्त से शुरू होगा Jio GigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन
  • Jio Phone 2 की फ्लैश सेल होगी Jio.com पर
  • जियो फोन 2 और जियो फोन में WhatsApp के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
विज्ञापन
Jio Phone 2 की फ्लैश सेल 16 अगस्त को होगी। जियो फोन 2 का स्टॉक सीमित है, यही वजह है कि फोन फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाएगा। Jio Phone का अपग्रेड वर्जन है जियो फोन 2। Jio Phone 2 की फ्लैश सेल Jio.com पर दोपहर 12 बजे होगी। 5 जुलाई को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो फोन 2 की बिक्री 15 अगस्त को होगी। लेकिन बिक्री को एक दिन आगे बड़ा दिया गया है। Jio Phone को 15 अगस्त यानी कल YouTube ऐप मिलने वाला है। सालाना आम बैठक में कहा गया था कि 15 अगस्त से जियो फोन और जियो फोन 2 के लिए WhatsApp को रोल आउट किया जाएगा। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अभी व्हाट्सऐप चलाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। Jio GigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा।
 

Jio Phone 2 की भारत में कीमत, बुकिंग डिटेल और स्पेसिफिकेशन

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक में Jio Phone 2 की भारत में कीमत के बार में घोषणा की गई थी। भारत में जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। बुकिंग के दौरान पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। कंपनी ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि Jio Phone 2 की डिलीवरी कब से शुरू होगी। ऐसी संभावना है कि डिमांड ज्यादा होने की वजह से डिलीवरी में थोड़ी देरी हो सकती है। जियो फोन 2 में क्वर्टी कीपैड, गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन और व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलेगा।

जियो फोन 2 एक डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टीी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है।
 

Jio GigaFiber रजिस्ट्रेशन

जियो गीगा फाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होगा। ग्राहकों को मॉय जियो ऐप या Jio.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कंपनी को मिले रजिस्ट्रेशन पर निर्भर करता है कि Jio GigaFiber की सर्विस कब से शुरू होग। जिस क्षेत्र से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन आएंगे कंपनी उस क्षेत्र को प्राथमिकता पर रखते हुए जियो गीगा फाइबर की सर्विस शुरू करेगी। Jio GigaFiber प्लान के बार में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि जियो गीगा फाइबर कनेक्शन लेने के लिए 4,500 रुपये (रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा। Jio GigaFiber की सर्विस शुरुआत के तीन महीने फ्री रहेगी। जियो गीगा फाइबर सर्विस में यूजर को 1Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिलेगी। जियो गीगा फाइबर के अलावा रिलायंस जियो GigaTV सेटअप बॉक्स भी लेकर आ रहा है। गीगाटीवी पर 600 से ज्यादा टीवी चैनल दिखाए जाएंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Phone 2, Jio Phone, WhatsApp, YouTube, Jio GigaFiber
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »