मात्र 395 रुपये से शुरू 84 दिनों की वैधता वाले Jio, Airtel, Vi के रिचार्ज, अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और SMS के लाभ

Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB हाई स्पीड डाटा मिलता है।
  • Airtel के 455 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB हाई स्पीड डाटा आता है।
  • Vodafone Idea के 459 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा दिया जाता है।

Jio के 395 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Unsplash/Marília Castelli

देश में Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं। अगर 500 रुपये से कम बजट में 84 दिन की वैधता वाला प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। Jio 395 रुपये में, Airtel 455 रुपये में और Vodafone Idea 459 रुपये में प्रीपेड प्लान प्रदान करती है, जिसमें 84 दिनों की वैधता, हाई स्पीड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS का लाभ मिलता है। यहां हम आपको Jio, Airtel, Vodafone Idea के 84 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं।

Jio का 395 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान कुल 1000 SMS प्रदान करता है। अन्य फायदों में कॉम्प्लीमेंट्री Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। पात्र ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा शामिल है।
Advertisement

Airtel का 455 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 455 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 6GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैधता दी जाती है। वॉयस कॉलिंग के मामले में Airtel के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान कुल 900 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और Wynk Music सब्सक्रिप्शन शामिल है।

Vodafone Idea का 459 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 459 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB हाई स्पीड डाटा आता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान कुल 1 हजार एसएमएस मिलते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट के लिए 50p/MB चार्ज होता है। वहीं SMS कोटा पूरा होने के बाद लोकल के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये चार्ज लगता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.