दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें है 4जी एलटीई के साथ एंड्रॉयड नूगा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 मई 2017 16:46 IST
आज स्मार्टफोन बाज़ार में जहां स्मार्टफोन बड़े होते जा रहे हैं, वहीं कुछ स्मार्टफोन निर्माता छोटे स्क्रीन को तवज़्जो दे रहे हैं। अब, स्मार्टफोन बाज़ार में कदम रखा है एक बेहद छोटे स्क्रीन वाले जेली स्मार्टफोन ने। जेली 1 जीबी रैम/8 जीबी स्टोरेज की कीमत 109 डॉलर (करीब 6,900 रुपये) और 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वाले जेली प्रो की कीमत 125 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) है। किकस्टार्टर पर जेली और जेली प्रो को क्रमशः 59 डॉलर (करीब 3,800 रुपये) और 75 डॉलर (करीब 4,800 रुपये) में पेश किया गया है। कंपनी द्वारा इस फोन की बिक्री अगस्त में शुरू करने की उम्मीद है।

जेली स्मार्टफोन को अमेरिका में व्हाइट, स्काई ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन का स्क्रीन भले ही छोटा हो, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन दमदार हैं। इस स्मार्टफोन को शंघाई की कंपनी यूनिहर्ट्ज़ ने पेश किया है।
 

जेली स्मार्टफोन में 2.45 इंच ( 240 x 432 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। वहीं प्रो वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ आता है। स्टोरेज 8 जीबी है जबकि प्रो वेरिएंट में 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोन में एंड्रॉयड नूगा के अलावा, गूगल प्ले पहले से इंस्टॉल आता है। जेली एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन को पावर देने के लिए 950 एमएएच की बैटरी है। जिसके तीन दिन तक का टॉकटाइम और सात दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

अच्छी बात है कि फोन में 4जी एलटीई कनेक्टविटी सपोर्ट करता है। फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 92.3 x 43 x 13.3 मिलीमीटर है। फोन में एक रियर व फ्रंट कैमरा भी है। इसके अलावा फोन में जायरोस्कोप, जी-सेंसर और कंपास दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.45 इंच

प्रोसेसर

1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

950 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

240x432 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jelly, Jelly mobile, Jelly smartphone, small screen
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  3. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  2. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  3. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  4. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  6. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  7. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  8. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  9. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  10. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.