फुलव्यू डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और 4000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन का दाम है 6,499 रुपये

हॉन्गकॉन्ग की कंपनी आईवूमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iVoomi i2 Lite लॉन्च किया है। देखा जाए तो यह फोन मई में पेश किए गए iVoomi i2 का कमज़ोर वर्ज़न है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 जुलाई 2018 11:04 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम iVoomi i2 Lite एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है
  • iVoomi i2 Lite को फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा
  • यह फोन मई में पेश किए गए iVoomi i2 का कमज़ोर वर्ज़न है
हॉन्गकॉन्ग की कंपनी आईवूमी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iVoomi i2 Lite लॉन्च किया है। देखा जाए तो यह फोन मई में पेश किए गए iVoomi i2 का कमज़ोर वर्ज़न है। नए स्मार्टफोन के ज़रिए कंपनी भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है। इस स्मार्टफोन में एचडी+ 'फुल व्यू' डिस्प्ले है और यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन को मर्करी ब्लैक, गोल्ड, मार्स रेड और नेपट्यून ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया है। बीते महीने ही iVoomi ने iVoomi V5 को लॉन्च किया था। 3,499 रुपये वाला यह स्मार्टफोन 5 इंच के डिस्प्ले और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट व रियर कैमरे के साथ आता है।
 

iVoomi i2 Lite की भारत में कीमत

iVoomi i2 Lite को भारत में 6,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। यह फोन बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ आता है।
 

iVoomi i2 Lite स्पेसिफिकेशन, फीचर

डुअल सिम iVoomi i2 Lite एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस फुलव्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। दोनों ही सेंसर सॉफ्ट फ्लैश से लैस हैं। स्मार्टफोन में फोर-पीस स्लिम लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

iVoomi ने अपने आईवूमी आई2 लाइट में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और पी-सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है। यह 2ए फास्ट चार्ज तकनीक को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 148.4x71.8x9.2 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Decent battery life
  • Bad
  • Poor cameras
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटीके6739

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iVoomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.